जमीन विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या:6 लोगों ने घेरकर लाठी-डंडों से की मारपीट, परिजन ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप

जमीन विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या:6 लोगों ने घेरकर लाठी-डंडों से की मारपीट, परिजन ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप

नवादा में जमीन विवाद को लेकर शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर मिल्की बेलदारी गांव की है। मृतक की पहचान साधु चौहान उर्फ बोधू चौहान (58) के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने सीतामढ़ी पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर पहले से ही झगड़ा चल रहा था। उन्होंने कई बार थाना में आवेदन दिए, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। मृतक के बेटे सुजीत चौहान ने आरोप लगाया कि करीब 15 कट्ठा जमीन को लेकर साधु चौहान और विकास चौहान के बीच लंबे समय से विवाद था। सुजीत के अनुसार, घटना के दिन साधु चौहान खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान करीब आधा दर्जन लोगों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन पर भाले से भी हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। आवेदन देने के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई परिजनों ने दावा किया है कि विवाद को लेकर सीतामढ़ी थाना में आवेदन दिए गए थे, लेकिन कोई अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी घटना पर नाराजगी व्यक्त की है और मांग की है कि यदि समय रहते शिकायत पर कार्रवाई होती तो शायद बुजुर्ग की जान बच सकती थी। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। सभी बिंदुओं पर जांच कर आरोपियों की होगी गिरफ्तारी इस संबंध में एसडीपीओ मोहम्मद शाहनवाज अख्तर ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन दिए गए थे और पुलिस ने पहले भी कार्रवाई की थी। उन्होंने बताया कि विकास यादव को पूर्व में जेल भेजा गया था और उसके विरुद्ध सीसीए की कार्रवाई भी की जा रही है। एसडीपीओ ने कहा कि थाना स्तर से पहले भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। तो उन आवेदनों पर क्या कार्रवाई हुई और विवाद को समय रहते क्यों नहीं सुलझाया जा सका। पूरे मामले में पुलिस की पूर्व की कार्रवाई और शिकायतों की भी जांच अहम मानी जा रही है। नवादा में जमीन विवाद को लेकर शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर मिल्की बेलदारी गांव की है। मृतक की पहचान साधु चौहान उर्फ बोधू चौहान (58) के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने सीतामढ़ी पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर पहले से ही झगड़ा चल रहा था। उन्होंने कई बार थाना में आवेदन दिए, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। मृतक के बेटे सुजीत चौहान ने आरोप लगाया कि करीब 15 कट्ठा जमीन को लेकर साधु चौहान और विकास चौहान के बीच लंबे समय से विवाद था। सुजीत के अनुसार, घटना के दिन साधु चौहान खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान करीब आधा दर्जन लोगों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन पर भाले से भी हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। आवेदन देने के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई परिजनों ने दावा किया है कि विवाद को लेकर सीतामढ़ी थाना में आवेदन दिए गए थे, लेकिन कोई अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी घटना पर नाराजगी व्यक्त की है और मांग की है कि यदि समय रहते शिकायत पर कार्रवाई होती तो शायद बुजुर्ग की जान बच सकती थी। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। सभी बिंदुओं पर जांच कर आरोपियों की होगी गिरफ्तारी इस संबंध में एसडीपीओ मोहम्मद शाहनवाज अख्तर ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन दिए गए थे और पुलिस ने पहले भी कार्रवाई की थी। उन्होंने बताया कि विकास यादव को पूर्व में जेल भेजा गया था और उसके विरुद्ध सीसीए की कार्रवाई भी की जा रही है। एसडीपीओ ने कहा कि थाना स्तर से पहले भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। तो उन आवेदनों पर क्या कार्रवाई हुई और विवाद को समय रहते क्यों नहीं सुलझाया जा सका। पूरे मामले में पुलिस की पूर्व की कार्रवाई और शिकायतों की भी जांच अहम मानी जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *