भोजपुर जिले के शाहपुर पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जिसके बाद पुलिस ने व्यक्ति को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह कार्रवाई शाहपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही शाहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाने ले आई। इसके बाद उसकी मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। शराब पीने की पुष्टि होने पर पुलिस ने बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। भोजपुर जिले के शाहपुर पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जिसके बाद पुलिस ने व्यक्ति को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह कार्रवाई शाहपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही शाहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाने ले आई। इसके बाद उसकी मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। शराब पीने की पुष्टि होने पर पुलिस ने बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

