नवगछिया में स्मार्ट मीटर अपडेट और बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देकर 48,800 रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नाथनगर थाना क्षेत्र के पीपरपांती निवासी दिनेश कुमार सोनू, पिता स्व. गोपाल साह के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे साइबर ठगी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। पीड़ित राजेंद्र प्रसाद साहू ने 16 नवंबर 2025 को साइबर थाना में ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर 2025 को उनके मोबाइल पर 9933470332 नंबर से एक कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर स्मार्ट मीटर का बिल अपडेट कराने को कहा और ऐसा न करने पर बिजली कनेक्शन काटने की धमकी दी। ठगों ने पीड़ित को अपनी बातों में फंसाकर एक प्रक्रिया पूरी करवाई, जिसके बाद उनके बैंक खाते से 48,800 रुपये अवैध रूप से निकाल लिए गए। खाते से राशि निकलने के बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने तत्काल साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर साइबर थाना में कांड संख्या 22/25 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच में मिले सुरागों के आधार पर दिनेश कुमार सोनू की संलिप्तता सामने आने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर ठगी में शामिल अन्य साइबर अपराधियों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और साइबर ठगी में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। नवगछिया में स्मार्ट मीटर अपडेट और बिजली कनेक्शन काटने की धमकी देकर 48,800 रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नाथनगर थाना क्षेत्र के पीपरपांती निवासी दिनेश कुमार सोनू, पिता स्व. गोपाल साह के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे साइबर ठगी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। पीड़ित राजेंद्र प्रसाद साहू ने 16 नवंबर 2025 को साइबर थाना में ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर 2025 को उनके मोबाइल पर 9933470332 नंबर से एक कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर स्मार्ट मीटर का बिल अपडेट कराने को कहा और ऐसा न करने पर बिजली कनेक्शन काटने की धमकी दी। ठगों ने पीड़ित को अपनी बातों में फंसाकर एक प्रक्रिया पूरी करवाई, जिसके बाद उनके बैंक खाते से 48,800 रुपये अवैध रूप से निकाल लिए गए। खाते से राशि निकलने के बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने तत्काल साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर साइबर थाना में कांड संख्या 22/25 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच में मिले सुरागों के आधार पर दिनेश कुमार सोनू की संलिप्तता सामने आने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर ठगी में शामिल अन्य साइबर अपराधियों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और साइबर ठगी में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

