कटोरिया प्रखंड के जमदाहा गांव स्थित केयर मिशन आवासीय विद्यालय में आठवीं कक्षा के एक छात्र के साथ शिक्षक द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद छात्र के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन विद्यालय पहुंचे और बच्चे को लेकर जमदाहा थाने में शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार, कटोरिया प्रखंड के भोरी सिमर गांव निवासी मंटू यादव का पुत्र राजेश कुमार बौंसी प्रखंड के चेतावरण गांव स्थित अपने मामा राजेंद्र यादव के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। ननिहाल के परिजनों ने उसका नामांकन जमदाहा के केयर मिशन आवासीय विद्यालय में कराया था, जहाँ वह हॉस्टल में रहकर पढ़ता था। बताया गया कि गुरुवार को किसी मामूली बात को लेकर विद्यालय के शिक्षक सुमन कुमार ने छात्र के साथ मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक ने बच्चे को बुरी तरह पीटा, जिससे उसके शरीर पर चोट के गहरे निशान पड़ गए। छात्र ने शिक्षक की किसी गलती को पकड़ लिया था, जिसके बाद शिक्षक आक्रोशित हो गया और कथित तौर पर उसने बच्चे के साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्र के परिजन विद्यालय पहुंचे। इसके बाद वे बच्चे को लेकर जमदाहा थाना गए और मामले की शिकायत की। छात्र के मामा राजेंद्र यादव ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने दोषी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, विद्यालय के केयरटेकर आयुष कुमार ने बताया कि शिक्षक से गलती हुई है और उसे विद्यालय से हटा दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चे के परिजनों से माफी मांगी गई है। कटोरिया प्रखंड के जमदाहा गांव स्थित केयर मिशन आवासीय विद्यालय में आठवीं कक्षा के एक छात्र के साथ शिक्षक द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद छात्र के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन विद्यालय पहुंचे और बच्चे को लेकर जमदाहा थाने में शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार, कटोरिया प्रखंड के भोरी सिमर गांव निवासी मंटू यादव का पुत्र राजेश कुमार बौंसी प्रखंड के चेतावरण गांव स्थित अपने मामा राजेंद्र यादव के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। ननिहाल के परिजनों ने उसका नामांकन जमदाहा के केयर मिशन आवासीय विद्यालय में कराया था, जहाँ वह हॉस्टल में रहकर पढ़ता था। बताया गया कि गुरुवार को किसी मामूली बात को लेकर विद्यालय के शिक्षक सुमन कुमार ने छात्र के साथ मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक ने बच्चे को बुरी तरह पीटा, जिससे उसके शरीर पर चोट के गहरे निशान पड़ गए। छात्र ने शिक्षक की किसी गलती को पकड़ लिया था, जिसके बाद शिक्षक आक्रोशित हो गया और कथित तौर पर उसने बच्चे के साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्र के परिजन विद्यालय पहुंचे। इसके बाद वे बच्चे को लेकर जमदाहा थाना गए और मामले की शिकायत की। छात्र के मामा राजेंद्र यादव ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने दोषी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, विद्यालय के केयरटेकर आयुष कुमार ने बताया कि शिक्षक से गलती हुई है और उसे विद्यालय से हटा दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चे के परिजनों से माफी मांगी गई है।

