फतुहा में नदी किनारे मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़:भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद, नाव में बैठकर भागे तस्कर

फतुहा में नदी किनारे मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़:भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद, नाव में बैठकर भागे तस्कर

पटना के फतुहा में गंगा नदी के एक टापू पर चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। नदी थाने की पुलिस ने बुधवार देर शाम छापेमारी कर भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित हथियार और उन्हें बनाने वाले उपकरण बरामद किए। हालांकि, आरोपी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। पुलिस को बुधवार शाम गुप्त सूचना मिली थी कि मौनिया घाट के सामने गंगा नदी के टापू पर झाड़ियों के बीच कुछ लोग अवैध हथियार बनाने और उनकी आपूर्ति का काम कर रहे हैं। वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में पुअनि जयकिशोर चौधरी, देवकर्ण बंटी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। झाड़ियों में छिपे 3 से 4 धंधेबाज मौके पर मौजूद नाव टीम ने देर शाम बताए गए स्थान पर छापेमारी की। पुलिस को अपनी ओर आता देख झाड़ियों में छिपे 3 से 4 धंधेबाज मौके पर मौजूद नाव पर सवार होकर नदी के रास्ते भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने झाड़ियों की सघन तलाशी ली, तो वहां चल रहे अवैध कारखाने का पता चला। पुलिस ने मौके से कई अर्द्धनिर्मित हथियार और उन्हें बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कुल 32 प्रकार के उपकरण जब्त किए। बरामद सामानों में 6 अर्द्धनिर्मित देसी कट्टे के बैरल और बॉडी, 6 ट्रिगर और ट्रिगर गार्ड, 1 जिंदा कारतूस, 1 खोखा, 21 आरी ब्लेड, 7 रेती के अलावा हैंड ड्रिल मशीन, हथौड़ा, रिंच, रिमर और ड्रिल बिट्स शामिल हैं। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नदी थाने में कांड दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पटना के फतुहा में गंगा नदी के एक टापू पर चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। नदी थाने की पुलिस ने बुधवार देर शाम छापेमारी कर भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित हथियार और उन्हें बनाने वाले उपकरण बरामद किए। हालांकि, आरोपी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। पुलिस को बुधवार शाम गुप्त सूचना मिली थी कि मौनिया घाट के सामने गंगा नदी के टापू पर झाड़ियों के बीच कुछ लोग अवैध हथियार बनाने और उनकी आपूर्ति का काम कर रहे हैं। वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में पुअनि जयकिशोर चौधरी, देवकर्ण बंटी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। झाड़ियों में छिपे 3 से 4 धंधेबाज मौके पर मौजूद नाव टीम ने देर शाम बताए गए स्थान पर छापेमारी की। पुलिस को अपनी ओर आता देख झाड़ियों में छिपे 3 से 4 धंधेबाज मौके पर मौजूद नाव पर सवार होकर नदी के रास्ते भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने झाड़ियों की सघन तलाशी ली, तो वहां चल रहे अवैध कारखाने का पता चला। पुलिस ने मौके से कई अर्द्धनिर्मित हथियार और उन्हें बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कुल 32 प्रकार के उपकरण जब्त किए। बरामद सामानों में 6 अर्द्धनिर्मित देसी कट्टे के बैरल और बॉडी, 6 ट्रिगर और ट्रिगर गार्ड, 1 जिंदा कारतूस, 1 खोखा, 21 आरी ब्लेड, 7 रेती के अलावा हैंड ड्रिल मशीन, हथौड़ा, रिंच, रिमर और ड्रिल बिट्स शामिल हैं। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नदी थाने में कांड दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *