जंदाहा बाजार में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर घंटों जाम:प्रशासन पर सवाल, जाम में फंसी एंबुलेंस

जंदाहा बाजार में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर घंटों जाम:प्रशासन पर सवाल, जाम में फंसी एंबुलेंस

वैशाली जिले के जंदाहा बाजार में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर भीषण जाम लग गया। घंटों तक चले इस जाम के कारण वाहनों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों की आवाजाही भी बुरी तरह प्रभावित हुई। लोगों ने आरोप लगाया कि पर्व के बावजूद जंदाहा प्रशासन समय पर सक्रिय नहीं दिखा। एनएच-322 पर स्थित जंदाहा बाजार से कई जिलों के लोग आवागमन करते हैं। रक्षाबंधन के कारण वाहनों और यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि हुई, जिससे गांधी चौक समेत बाजार का पूरा इलाका जाम की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे सुबह से ही जाम का सामना कर रहे थे। बताया जाता है कि जंदाहा का गांधी चौक, जो चार मुख्य सड़कों का मिलन स्थल है, अक्सर बड़े और भारी लोड वाले वाहनों के गुजरने पर जाम हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां नियमित रूप से पुलिस बल की तैनाती होनी चाहिए, खासकर पर्व और भीड़भाड़ वाले दिनों में। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। ड्यूटी से लौट रहे दो चौकीदारों, संतोष पासवान और उनके एक अन्य साथी ने मानवीयता का परिचय देते हुए जाम हटवाने की कोशिश शुरू की। उनके साथ मौजूद अन्य लोग भी सड़क को खाली कराने में जुट गए।इस मामले में जंदाहा थाना से मिली जानकारी के अनुसार, गश्ती टीम, डायल 112 और हाईवे पेट्रोलिंग की गाड़ियां जाम छुड़ाने के लिए भेजी गई थीं। हालांकि, जब यह पूछा गया कि गांधी चौक, कुशवाहा चौक, मस्जिद चौक, मुनेश्वर चौक और नीम चौक जैसे जाम प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई थी या नहीं, तो जवाब ‘नहीं’ में मिला। वैशाली जिले के जंदाहा बाजार में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर भीषण जाम लग गया। घंटों तक चले इस जाम के कारण वाहनों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों की आवाजाही भी बुरी तरह प्रभावित हुई। लोगों ने आरोप लगाया कि पर्व के बावजूद जंदाहा प्रशासन समय पर सक्रिय नहीं दिखा। एनएच-322 पर स्थित जंदाहा बाजार से कई जिलों के लोग आवागमन करते हैं। रक्षाबंधन के कारण वाहनों और यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि हुई, जिससे गांधी चौक समेत बाजार का पूरा इलाका जाम की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे सुबह से ही जाम का सामना कर रहे थे। बताया जाता है कि जंदाहा का गांधी चौक, जो चार मुख्य सड़कों का मिलन स्थल है, अक्सर बड़े और भारी लोड वाले वाहनों के गुजरने पर जाम हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां नियमित रूप से पुलिस बल की तैनाती होनी चाहिए, खासकर पर्व और भीड़भाड़ वाले दिनों में। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। ड्यूटी से लौट रहे दो चौकीदारों, संतोष पासवान और उनके एक अन्य साथी ने मानवीयता का परिचय देते हुए जाम हटवाने की कोशिश शुरू की। उनके साथ मौजूद अन्य लोग भी सड़क को खाली कराने में जुट गए।इस मामले में जंदाहा थाना से मिली जानकारी के अनुसार, गश्ती टीम, डायल 112 और हाईवे पेट्रोलिंग की गाड़ियां जाम छुड़ाने के लिए भेजी गई थीं। हालांकि, जब यह पूछा गया कि गांधी चौक, कुशवाहा चौक, मस्जिद चौक, मुनेश्वर चौक और नीम चौक जैसे जाम प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई थी या नहीं, तो जवाब ‘नहीं’ में मिला।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *