समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के डीह बोरिया निवासी 30 वर्षीय योगेश्वर कुमार का शव गुरुवार दोपहर बाद बूढ़ी गंडक नदी से बरामद किया गया। योगेश्वर मंगलवार रात से लापता थे। उनका शव बेगूसराय जिले के चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ठठा के पास नदी में मिला। परिजनों ने बताया कि योगेश्वर मंगलवार रात बोरिया पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित पीपल के पेड़ के पास बूढ़ी गंडक नदी किनारे गए थे, जिसके बाद वे लापता हो गए। उनके लापता होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे जमा हो गए और देर रात तक अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई। प्रशासन की पहल पर एसडीआरएफ की टीम ने बोट की सहायता से नदी में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, नदी का बहाव तेज होने के कारण युवक का पता नहीं चल सका। गुरुवार दोपहर बाद चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के ठठा घाट के निकट नदी में एक शव उतराने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान योगेश्वर कुमार के रूप में की। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। चेरियाबरियारपुर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के डीह बोरिया निवासी 30 वर्षीय योगेश्वर कुमार का शव गुरुवार दोपहर बाद बूढ़ी गंडक नदी से बरामद किया गया। योगेश्वर मंगलवार रात से लापता थे। उनका शव बेगूसराय जिले के चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ठठा के पास नदी में मिला। परिजनों ने बताया कि योगेश्वर मंगलवार रात बोरिया पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित पीपल के पेड़ के पास बूढ़ी गंडक नदी किनारे गए थे, जिसके बाद वे लापता हो गए। उनके लापता होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे जमा हो गए और देर रात तक अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई। प्रशासन की पहल पर एसडीआरएफ की टीम ने बोट की सहायता से नदी में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, नदी का बहाव तेज होने के कारण युवक का पता नहीं चल सका। गुरुवार दोपहर बाद चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के ठठा घाट के निकट नदी में एक शव उतराने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान योगेश्वर कुमार के रूप में की। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। चेरियाबरियारपुर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

