दिल्ली में मॉडल की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर:गोली लगने के बाद गिरफ्तार; घर में घुसकर 21 साल की मुस्कान को चाकू मारा था

दिल्ली में मॉडल की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर:गोली लगने के बाद गिरफ्तार; घर में घुसकर 21 साल की मुस्कान को चाकू मारा था

दिल्ली पुलिस ने तिलक नगर में 21 साल की मॉडल और दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा मुस्कान की हत्या के मुख्य आरोपी जिम ट्रेनर आकिब उर्फ इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान वेस्टर्न डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ की टीम के साथ उसकी मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी को गोली लगी। घायल इमरान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, इमरान 26 साल का है और पहले जिम ट्रेनर के तौर पर काम करता था। बुधवार शाम मुस्कान घर में अकेली थी, जबकि उसके परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। इसी दौरान इमरान उसके घर पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने मुस्कान पर चाकू से कई वार किए और वहां से फरार हो गया। गंभीर हालत में मुस्कान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। CCTV में मुस्कान के घर के दाखिल होता दिखा इमरान पुलिस के मुताबिक, CCTV फुटेज में इमरान शाम करीब 5:40 बजे मुस्कान की बिल्डिंग में दाखिल होता दिखाई दिया था। घर में काम करने वाली महिला ने मुस्कान को दूसरी मंजिल पर घायल हालत में देखा और उसके परिवार को जानकारी दी थी। शाम 7:24 बजे तिलक नगर थाने में चाकू से हमला किए जाने की PCR कॉल मिली। मुस्कान के भाई के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया गया था और उसने भी इमरान पर शक जताया था। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए करीब 15 टीमें बनाई थीं। दूसरे युवक से बात करने पर नाराज था इमरान पुलिस के मुताबिक, मुस्कान दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में सेकेंड ईयर की छात्रा थी और पश्चिमी दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहती थी। आरोपी मुस्कान को करीब डेढ़ साल से जानता था। जांच में सामने आया है कि पिछले करीब दो महीने से वह मुस्कान से नाराज था। पुलिस को शक है कि मुस्कान के किसी दूसरे युवक से बात करने को लेकर आरोपी गुस्से में था। इमरान और मुस्कान 20 अगस्त को एक होटल में भी मिले थे। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या से पहले दोनों के बीच क्या विवाद हुआ था और वारदात के पीछे असल वजह क्या थी। ————————- यह खबर भी पढ़ें… डॉक्टर की घर में हत्या, बेटा घायल मिला; आरोपी डॉक्टर पत्नी बॉडी के पास मोबाइल चलाती रही कर्नाटक के धारवाड़ में बुधवार को 45 साल के डॉक्टर (एनेस्थीसिया विशेषज्ञ) किरण होन्नावर की उनके फ्लैट में हत्या कर दी गई। उनके 8 साल के बेटे पर भी चाकू से हमला किया गया। इस वारदात के वीडियो सामने आए। इसमें डॉ. होन्नावर और उनका बेटा फर्श पर खून से लथपथ पड़े दिख रहे हैं। होन्नावर की पत्नी डॉक्टर प्रियंका बिस्तर पर मोबाइल फोन चलाती दिखाई दे रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *