ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या:मोमोज के ठेले पर हुआ था विवाद, 2 हमलावर फरार, बजरंग दल सह मंत्री का भाई है मृतक

ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या:मोमोज के ठेले पर हुआ था विवाद, 2 हमलावर फरार, बजरंग दल सह मंत्री का भाई है मृतक

​ग्वालियर के आनंद नगर में गुरुवार शाम वारदात से हड़कंप मच गया, जहां स्कूटी सवार 28 वर्षीय डिलीवरी बॉय विवेक मीणा की दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने विवेक के सिर में पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारी और मौके से फरार हो गए। मृतक विवेक शहर के बजरंग दल सह मंत्री का भाई था। ​विवाद के बाद मारी गोली जानकारी के मुताबिक, नई सड़क बावन पायेगा निवासी मृतक विवेक मीणा ब्लिंकिट में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था। गुरुवार शाम लगभग 7:00 से 7:15 बजे के बीच आनंद नगर क्षेत्र में उसका मोमोस के ठेले पर दो अज्ञात युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ी कि बदमाशों ने कट्टा निकालकर सीधे विवेक के सिर में गोली दाग दी। गोली लगते ही विवेक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। बजरंग दल में है मृतक का भाई मृतक के बड़े भाई चेतन मीणा बजरंग दल में सह मंत्री के पद पर कार्यरत हैं। शुरुआती जांच में पुलिस पुरानी रंजिश या आपसी विवाद के कोण से भी मामले को देख रही है। पुलिस घटनास्थल पर सबूत जुटाने में जुटी घटना की सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और घायल विवेक को एंबुलेंस की मदद से तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि किसी रंजिश या विवाद के चलते विवेक मीणा नाम के युवक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की है। घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ये खबर भी पढ़ें… ग्वालियर में फिल्मी स्टाइल में पंचायतकर्मी से लूट ग्वालियर के मुरार-बेहट रोड पर बदमाशों ने राह चलते पंचायतकर्मी को निशाना बनाया। लंगड़ा बाबा मंदिर के पास सुनसान मोड़ पर बिना नंबर की ग्रे रंग की कार से आए 3-4 नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार पंचायतकर्मी राजीव यादव की गाड़ी के आगे कार अड़ाकर रास्ता रोक लिया। इसके बाद बदमाश उसका लेदर का बैग छीनकर मुरार हाईवे की ओर फरार हो गए।पूरी खबर पढ़ें

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *