जेल ले जाते समय बाइक से कूदकर भागा आरोपी:बड़वानी में हथकड़ी समेत फरार, दो पुलिसकर्मी घायल

जेल ले जाते समय बाइक से कूदकर भागा आरोपी:बड़वानी में हथकड़ी समेत फरार, दो पुलिसकर्मी घायल

बड़वानी में पुलिस अभिरक्षा से एक आरोपी फरार हो गया। राजपुर एसडीएम कार्यालय से जिला जेल बड़वानी ले जाते समय आरोपी ने पुलिसकर्मियों को चकमा दिया और बाइक से कूदकर भाग निकला। इस घटना में बाइक गिरने से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह घटना गुरुवार शाम करीब 6:20 बजे की है। जुलवानिया पुलिस ने शुभम पिता सुभाष मानकर के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की थी। आरोपी को राजपुर एसडीएम के सामने पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेजने का आदेश दिया गया था। ऐसे हुआ फरार आदेश के बाद दो पुलिसकर्मी आरोपी शुभम को बाइक पर बीच में बैठाकर जिला जेल बड़वानी ले जा रहे थे। कारंजा चौराहे के पास आरोपी अचानक चलती बाइक से कूद गया। उसके कूदते ही बाइक बेकाबू होकर सड़क पर गिर गई और दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बड़वानी लाया गया है। घटना के बाद पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *