इटवा खास में तेंदुए का हमला:बकरी पर झपट्टा मारा, चरवाहे-ग्रामीणों ने शोर मचाकर बचाई जान

इटवा खास में तेंदुए का हमला:बकरी पर झपट्टा मारा, चरवाहे-ग्रामीणों ने शोर मचाकर बचाई जान

पन्ना के देवेन्द्रनगर वन परिक्षेत्र के बृजपुर बीट में वन्यजीवों की बढ़ती सक्रियता से गांव वालो में चिंता है। गुरुवार, 27 अगस्त की शाम इटवा खास गांव में जंगल किनारे बकरियां चरा रहे व्यक्ति पर तेंदुए ने हमला करने की कोशिश की। चरवाहे और आसपास मौजूद लोगो की सतर्कता से बड़ी घटना टल गई।
जानकारी के अनुसार, इटवा खास (जयपाल कॉलोनी) निवासी 55 वर्षीय रमाई गोंड पुत्र बुधु गोंड गांव के पास तालाब क्षेत्र में अपनी बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया और रमाई गोंड की एक बकरी पर झपट्टा मारा।
तेंदुए के हमले से सहमे लोग
तेंदुए के अचानक हमले से मौके पर अफरा तफरी मच गई। हालांकि, रमाई गोंड और पास मौजूद अन्य लोग घबराए नहीं। उन्होंने तुरंत एकजुट होकर शोर मचाया। लोगो ने दिखाई सतर्कता
लोगो के चिल्लाने पर तेंदुआ सहम गया और बकरी को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। इसके बाद लोग उस जगह से निकल गए। घटना के बाद से इटवा खास और आसपास के ग्रामीण इलाकों में डर का माहौल है।
गांव वालो का कहना है कि क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे खेती-किसानी और मवेशी चराने वाले लोगों की सुरक्षा खतरे में है।
सर्चिंग अभियान की मांग
ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्र में तुरंत सर्चिंग और गश्त बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *