घर में आग से बेटी की शादी का सामान जला:फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख

घर में आग से बेटी की शादी का सामान जला:फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख

फफूंद भाग्यनगर ब्लॉक क्षेत्र के नगला पाठक गांव में बीती रात एक घर में आग लग गई। इस घटना में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, जिसमें बेटी की शादी के लिए खरीदा गया सामान भी शामिल था। इससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। गांव नगला पाठक निवासी छोटे लाल पुत्र मैकू लाल के घर में यह आग लगी। देखते ही देखते आग ने कमरे में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। परिवार के सदस्यों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था। छोटे लाल की पत्नी राजकुमारी ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए आवश्यक सामान पहले से ही खरीदकर रखा था। आग में फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन, कूलर, कुर्सी सेट, पंखा और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की किताबें समेत घर-गृहस्थी का अन्य सामान जल गया। राजकुमारी के अनुसार, इस आगजनी से परिवार को काफी आर्थिक क्षति हुई है। घटना की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आग से हुए नुकसान का आकलन कर उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *