निकाय चुनाव के लिए नामांकन आज से शुरू:31 अगस्त तक भर सकेंगे फॉर्म; 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में होगा मतदान

निकाय चुनाव के लिए नामांकन आज से शुरू:31 अगस्त तक भर सकेंगे फॉर्म; 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में होगा मतदान

नगरीय निकाय आम चुनाव के लिए लोक सूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी संबंधित नगरीय निकाय मुख्यालय पर ही निर्धारित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, सोमवार निर्धारित है। इनकी संवीक्षा 1 सितंबर को होगी, जबकि अभ्यर्थी 3 सितंबर को अपराह्न 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 4 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। दो चरणों में होगा मतदान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दो चरणों में 9 सितंबर एवं 11 सितंबर को होगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। मतगणना 14 सितंबर, सोमवार को होगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से निर्वाचन कार्यक्रम एवं नामांकन प्रक्रिया से संबंधित निर्धारित नियमों एवं निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *