लखनऊ में थमेगा अब बारिश का दौर:बढ़ेगा पारा व उमस, मानसून में सामान्य से 5 फीसदी कम बरसात

लखनऊ में थमेगा अब बारिश का दौर:बढ़ेगा पारा व उमस, मानसून में सामान्य से 5 फीसदी कम बरसात

लखनऊ में सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। तेज चटक धूप निकली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन में बादलों के गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास बना रहेगा। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही तेज बरसात अब कम होगी। मानसून में अभी तक 464.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि सामान्य बारिश का औसत 491.4 मिलीमीटर है। इस दौरान सामान्य बारिश से 5 फीसदी कम बरसात अभी तक हुई है। बुधवार देर शाम तक 14.3 मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 95 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 81 फीसदी रही। चढ़ेगा तापमान, बारिश का दौर थमेगा जल्द ही भारी बारिश से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के बाद राज्य में जारी मूसलाधार बारिश की गतिविधियों में बड़ी कमी आएगी। बारिश थमने के साथ ही राजधानी समेत राज्य में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा और लोगों को हल्की उमस का सामना करना पड़ सकता है।दरअसल, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से सटे इलाकों में बने दबाव के क्षेत्र की वजह से पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मानसून काफी सक्रिय था। लेकिन अब यह सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है, जिससे बारिश का दौर थमने के आसार हैं। लखनऊ में शाम को हुई झमाझम बारिश मौसम में बदलाव से पहले बुधवार शाम राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। जनेश्वर मिश्र पार्क में शहर में सबसे ज्यादा 52.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। राजभवन क्षेत्र में 52 मिमी बारिश हुई। अम्बेडकर पार्क में 48 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों तक कुछ जगहों पर हल्की-फुल्की बौछारें पड़ सकती हैं, लेकिन इसके बाद पूरे प्रदेश में बारिश की रफ्तार काफी धीमा पड़ जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *