तिलाठी चौक पर दीवार तोड़कर घर में घुसने का प्रयास:बेलदौर में दुकानदार ने थाना में शिकायत दर्ज कराई

तिलाठी चौक पर दीवार तोड़कर घर में घुसने का प्रयास:बेलदौर में दुकानदार ने थाना में शिकायत दर्ज कराई

बेलदौर थाना क्षेत्र के तिलाठी चौक स्थित ‘श्रीराम एंटरप्राइजेज’ में दीवार तोड़कर घर में घुसने का प्रयास किया गया। पुलिस ने मौके पर टूटी हुई दीवार पाई है और मामले की जांच कर रही है। दुकान मालिक आशीष कुमार ने बताया कि बुधवार शाम दीवार खटखटाने और तोड़ने की तेज आवाज सुनी। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने तुरंत ‘चोर-चोर’ चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों की हलचल देख चोर घटनास्थल से फरार हो गए। छोटू कुमार ने तत्काल आपातकालीन सेवा टोल-फ्री नंबर 112 पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू की। श्रीराम एंटरप्राइजेज के मालिक आशीष कुमार ने बताया कि पूरी वारदात और भागते हुए असामाजिक तत्वों की तस्वीरें दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। थाना अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित द्वारा सूचना दी गई है और पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। बेलदौर थाना क्षेत्र के तिलाठी चौक स्थित ‘श्रीराम एंटरप्राइजेज’ में दीवार तोड़कर घर में घुसने का प्रयास किया गया। पुलिस ने मौके पर टूटी हुई दीवार पाई है और मामले की जांच कर रही है। दुकान मालिक आशीष कुमार ने बताया कि बुधवार शाम दीवार खटखटाने और तोड़ने की तेज आवाज सुनी। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने तुरंत ‘चोर-चोर’ चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों की हलचल देख चोर घटनास्थल से फरार हो गए। छोटू कुमार ने तत्काल आपातकालीन सेवा टोल-फ्री नंबर 112 पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू की। श्रीराम एंटरप्राइजेज के मालिक आशीष कुमार ने बताया कि पूरी वारदात और भागते हुए असामाजिक तत्वों की तस्वीरें दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। थाना अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित द्वारा सूचना दी गई है और पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *