तेज रफ्तार कार ने महिला को पीछे से मारी टक्कर:मऊगंज के नईगढ़ी में मवेशी हांकते समय हादसा; मौके से भागा ड्राइवर

तेज रफ्तार कार ने महिला को पीछे से मारी टक्कर:मऊगंज के नईगढ़ी में मवेशी हांकते समय हादसा; मौके से भागा ड्राइवर

मऊगंज जिले के ग्राम तारी मजरा में शाम करीब 6:30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। घर के सामने मवेशी हांकते समय हुआ हादसा सुशीला कुशवाहा (40) अपने घर के सामने सड़क किनारे मवेशियों को हांक रही थीं। इसी दौरान महेवा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार सफेद कार (MP17ZT1922) ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सुशीला के सिर, कमर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। चालक वाहन सहित मौके से भागा परिजन और स्थानीय लोग घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी लेकर पहुंचे। आरोप है कि कार चालक दीपक गौतम (निवासी रोझौऊ) दुर्घटना के बाद वाहन सहित मौके से भाग निकला। पुलिस ने दर्ज किया केस घायल महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। नईगढ़ी थाना पुलिस ने मामला कायम कर आरोपी की तलाश और जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *