भोपाल में आज से अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव:इस बार 110 फीट का गरबा सर्किल, ग्राउंड में 2 काउंटर पर भी मिलेगा पास

भोपाल में आज से अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव:इस बार 110 फीट का गरबा सर्किल, ग्राउंड में 2 काउंटर पर भी मिलेगा पास

भोपाल में 5 दिवसीय अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव-2026 का आगाज मंगलवार से होगा। आयोजन से पहले ग्राउंड रिहर्सल में 4000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने गरबा, डांडिया और तीन ताली की प्रैक्टिस की। गुजराती पारंपरिक गीतों की धुन पर प्रतिभागियों ने मास्टर्स की काउंटिंग के साथ डांस किया। इस दौरान उन्होंने लगातार डांस कर अपनी तैयारी और एंड्योरेंस भी परखा। खास बात यह है कि प्रतिभागियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गरबा सर्किल का आकार बढ़ाया गया है। पहले यह 100 फीट का था, जिसे इस साल बढ़ाकर 110 फीट कर दिया है। गरबा, डांडिया और तीन ताली की प्रैक्टिस पहली ग्राउंड रिहर्सल में प्रतिभागियों ने गरबा के अलग-अलग स्टेप्स के साथ डांडिया और तीन ताली का अभ्यास किया। संगीत की बीट और मास्टर्स की गिनती के मुताबिक सभी ने एक साथ डांस किया। रिहर्सल के दौरान कुछ प्रतिभागी जल्दी थक गए, तो कुछ आखिरी बीट तक लगातार डांस करते रहे। इस अभ्यास के जरिए प्रतिभागियों ने महोत्सव के दौरान लंबे समय तक डांस करने की अपनी क्षमता को परखा। ग्राउंड रिहर्सल के दौरान प्रतिभागियों को गरबा महोत्सव में शामिल होने से जुड़े कायदे, नियम भी बताए गए। रिहर्सल के साथ प्रतिभागियों की तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ी। अब महोत्सव शुरू होने में एक दिन बाकी है। ऑनलाइन या निर्धारित दुकानों से ही खरीदें पास अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में प्रवेश के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पास की व्यवस्था की गई है। आयोजन में प्रवेश केवल वैध पास के जरिए मिलेगा। एक कपल पास पर दो लोगों को प्रवेश दिया जाएगा, जिनमें एक महिला सदस्य का होना अनिवार्य है। ऐसे में महोत्सव में शामिल होने की योजना बना रहे लोगों को पास खरीदते समय इन शर्तों का ध्यान रखना होगा। गरबा ग्राउंड पर भी 2 ऑफलाइन पास काउंटर जिन लोगों ने पहले से पास नहीं खरीदे हैं, उनके लिए अभिव्यक्ति गरबा ग्राउंड पर भी ऑफलाइन पास के दो स्टॉल बनाए जाएंगे। यहां से लोग मौके पर कपल पास खरीद सकेंगे। इसके अलावा क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन भी एंट्री पास प्राप्त किए जा सकते हैं। महोत्सव में प्रवेश के लिए आयोजकों द्वारा निर्धारित पास व्यवस्था का पालन करना जरूरी होगा। असुविधा होने पर इन नंबरों पर करें संपर्क गरबा महोत्सव को लेकर नगरीय यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और पुलिसकर्मियों के निर्देशों के अनुसार चलने की अपील की है। यातायात संबंधी परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर 0755-2677340 और 0755-2443850 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर 7587602055 पर भी समस्या की जानकारी दी जा सकती है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *