ENG vs PAK: इंग्लैंड-पाकिस्तान दूसरे टेस्ट में होगी बाबर आजम की वापसी, जानें भारत में क्रिकेट फैंस कब-कहां देखें लाइव

ENG vs PAK: इंग्लैंड-पाकिस्तान दूसरे टेस्ट में होगी बाबर आजम की वापसी, जानें भारत में क्रिकेट फैंस कब-कहां देखें लाइव

ENG vs PAK 2nd test live streaming: 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर 1-0 से बढ़त बना चुकी इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ कल 27 अगस्त से दूसरा टेस्‍ट खेलेगी। यह मैच लॉर्ड्स में खेला जाएगा भारतीय फैंस इस मैच को कब-कहां देख सकते हैं। आइये जान लीजिये। 

ENG vs PAK 2nd test live streaming details: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का दूसरा टेस्‍ट 27 अगस्त से लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जाना है। इंग्लिश टीम ने लीड्स में खेले गए पहले मैच में बाबर आजम के बगैर उतरी पाकिस्‍तान की टीम को पारी के अंतर से हराते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी। ऐसे में इंग्लैंड दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। जबकि पाकिस्‍तान टीम बाबर आजम की वापसी के साथ सीरीज को 1-1 से बराबरी पर लाना चाहेगी। ऐसे में दोनों के बीच कड़ी टक्‍कर देखने को मिल सकती है। भारत में इस मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग कब और कहां देख सकते हैं? आइये आपको बताते हैं।

भारत में क्रिकेट फैंस कब-कहां लाइव देखें मुकाबला?

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच 27 अगस्त को भारतीय समयानुसार, दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। इससे आधा घंटे पहले दोनों टीमों के कप्‍तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारतीय फैंस सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। वहीं, इसका टीवी पर लाइव प्रसारण आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सोनी टेन-5 चैनल पर देख सकते हैं।

इंग्‍लैंड की संभावित प्‍लेइंग XI

बेन डकेट, एमिलियो गे, जॉर्डन कॉक्स, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, डैन लॉरेंस, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), ओली रॉबिन्सन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।

चोट के कारण बाबर आजम नहीं खेले सके थे पहला टेस्‍ट

बता दें कि बाबर आजम चोट की वजह से हेडिंग्ले में नहीं खेल पाए थे, अब उनकी वापसी तय है। वह दूसरे टेस्‍ट में अपने नंबर-4 पर खेलेंगे। इसका मतलब है कि अब्दुल्ला शफीक ओपनिंग कर सकते हैं। पेसर उबैद शाह, जिन्होंने हाल ही में कैरिबियन सीरीज में डेब्यू किया था, वह पहले टेस्ट में नहीं चुने गए थे। अब दूसरे टेस्‍ट में उन्‍हें भी मौका मिल सकता है।

पाकिस्‍तान की संभावित प्‍लेइंग XI

अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), सलमान आगा (कप्तान), अली उस्मान, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली, मोहम्मद अब्बास।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *