कोलंबो टेस्ट खत्म होने से पहले ही भारतीय स्पिनरों ने लगाई नो बॉल की झड़ी, भारत के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

कोलंबो टेस्ट खत्म होने से पहले ही भारतीय स्पिनरों ने लगाई नो बॉल की झड़ी, भारत के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs SL 2nd Test records: टीम इंडिया सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में जीत की दहलीज पर पहुंच गई है। बुधवार को चौथे दिन का तीसरा और आखिरी सेशन लगभग बारिश की भेंट चढ़ गया। दिन की समाप्ति तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 229 रन बना लिए हैं और श्रीलंका के पास मात्र 16 रन की लीड है। भारत मुकाबले के पांचवें और आखिरी दिन श्रीलंकाई टीम को जल्द समेटकर जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगा। दिलचस्‍प बात ये है कि श्रीलंका की दोनों पारी अभी तक खत्‍म नहीं हुई हैं और भारतीय स्पिनरों ने इतनी नो बॉल फेंक दी हैं कि टीम इंडिया के नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया गया।

2021 के बाद टेस्ट में एक टीम के स्पिन अटैक द्वारा सबसे ज्यादा नो-बॉल

रैंक मुकाबला मैदान साल स्पिन अटैक की नो-बॉल
1 अफगानिस्तान vs बांग्लादेश मीरपुर 2023 15
2 भारत vs इंग्लैंड चेन्नई 2021 14
3 भारत vs श्रीलंका कोलंबो (SSC) 2026* 10*
4 श्रीलंका vs वेस्टइंडीज नॉर्थ साउंड 2021 9
4 भारत vs न्यूजीलैंड मुंबई (Wankhede) 2024 9

2021 के बाद टेस्ट में स्पिनर्स द्वारा सबसे ज्यादा नो-बॉल

रैंक स्पिनर टीम नो-बॉल
1 रवींद्र जडेजा भारत 88*
2 नोमान अली पाकिस्तान 40
3 लसिथ एम्बुलडेनिया श्रीलंका 33
4 जैक लीच इंग्लैंड 19
5 जोमेल वॉरिकन वेस्टइंडीज 17
5 जहीर खान अफगानिस्तान 17

एक नजर मैच पर

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की थी। इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई। श्रीलंका की ओर से पासिंदु सूरियाबंदारा ने 80 रन तो सोनल दिनुशा ने 103 रनों की जबरदस्‍त पारी खेली। वहीं, भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्‍णा और मानव सुथार ने तीन-तीन विकेट लिए।

टीम इंडिया के पास पहली पारी के आधार पर 213 रन की बढ़त थी। ऐसे में भारत ने मेजबान टीम को फॉलोऑन खिलाया। श्रीलंकाई टीम मुकाबले के चौथे दिन स्‍टंप तक दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 229 रन बना सकी। अब उसके पास मात्र 16 रन की लीड है। इस पारी में भी पासिंदु ने 92 रनों की पारी खेली। सोनल दिनुशा 7 और केशरा नुवांथा 3 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *