सहरसा मे बिहरा पुलिस ने 3.070KG गांजा पकड़ा:बाइक व मोबाइल भी जब्त, तस्कर अरेस्ट; गुप्त सूचना पर कार्रवाई

सहरसा मे बिहरा पुलिस ने 3.070KG गांजा पकड़ा:बाइक व मोबाइल भी जब्त, तस्कर अरेस्ट; गुप्त सूचना पर कार्रवाई

सहरसा में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 3.070 किलोग्राम (तीन किलो 70 ग्राम) अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करी में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुपौल के रास्ते पुरीख होते हुए रकिया की ओर एक व्यक्ति बाइक से गांजे की खेप लेकर जा रहा है। इस सूचना पर वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर बिहरा थाना की गश्ती टीम ने ग्राम पुरीख हटिया रोड स्थित बजरंगबली मंदिर के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान सुपौल की दिशा से आ रहे एक संदिग्ध मोटरसाइकिल चालक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। हालांकि, मुस्तैद पुलिस जवानों ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके झोले से 3.070 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सदर थाना क्षेत्र के रकिया गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह, पिता वलबीर सिंह, के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष बोले- मामले की जांच जारी थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ बिहरा थाना में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कांड संख्या 290 दर्ज कर लिया गया है। आगे की न्यायिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस कार्रवाई में बिहरा थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार सत्यार्थी, पुलिस अवर निरीक्षक राजकमल और थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। सहरसा में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 3.070 किलोग्राम (तीन किलो 70 ग्राम) अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करी में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुपौल के रास्ते पुरीख होते हुए रकिया की ओर एक व्यक्ति बाइक से गांजे की खेप लेकर जा रहा है। इस सूचना पर वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर बिहरा थाना की गश्ती टीम ने ग्राम पुरीख हटिया रोड स्थित बजरंगबली मंदिर के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान सुपौल की दिशा से आ रहे एक संदिग्ध मोटरसाइकिल चालक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। हालांकि, मुस्तैद पुलिस जवानों ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके झोले से 3.070 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सदर थाना क्षेत्र के रकिया गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह, पिता वलबीर सिंह, के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष बोले- मामले की जांच जारी थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ बिहरा थाना में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कांड संख्या 290 दर्ज कर लिया गया है। आगे की न्यायिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस कार्रवाई में बिहरा थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार सत्यार्थी, पुलिस अवर निरीक्षक राजकमल और थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *