सहरसा जिले के बलवाहाट थाना क्षेत्र के चपरांव चौक पर बुधवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी में एक 55 वर्षीय महिला घायल हो गईं। गोली उनके दाहिने पैर को छूकर निकल गई। घायल महिला की पहचान कोपरिया सरोजा (चपरांव चौक) निवासी ललन यादव की पत्नी सुमित्रा देवी के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़िता के अनुसार, बलवाहाट की ओर से आ रहे एक स्कॉर्पियो और बाइक सवार के बीच विवाद चल रहा था। चपरांव चौक के पास पहुंचते ही स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान चौक के पास बैठी सुमित्रा देवी गोली की चपेट में आ गईं। गोली लगने के बाद सुमित्रा देवी लहूलुहान होकर गिर पड़ीं, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की आपातकालीन पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। ईआरवी कर्मी मिथिलेश शर्मा और उनकी टीम ने महिला को तत्काल सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, महिला का इलाज जारी है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। बलवाहाट थाना पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बलवाहाट थानाध्यक्ष राजू ने बताया कि पुलिस गोलीबारी की गहन जांच कर रही है। घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस स्कॉर्पियो सवार अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सहरसा जिले के बलवाहाट थाना क्षेत्र के चपरांव चौक पर बुधवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी में एक 55 वर्षीय महिला घायल हो गईं। गोली उनके दाहिने पैर को छूकर निकल गई। घायल महिला की पहचान कोपरिया सरोजा (चपरांव चौक) निवासी ललन यादव की पत्नी सुमित्रा देवी के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़िता के अनुसार, बलवाहाट की ओर से आ रहे एक स्कॉर्पियो और बाइक सवार के बीच विवाद चल रहा था। चपरांव चौक के पास पहुंचते ही स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान चौक के पास बैठी सुमित्रा देवी गोली की चपेट में आ गईं। गोली लगने के बाद सुमित्रा देवी लहूलुहान होकर गिर पड़ीं, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की आपातकालीन पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। ईआरवी कर्मी मिथिलेश शर्मा और उनकी टीम ने महिला को तत्काल सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, महिला का इलाज जारी है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। बलवाहाट थाना पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बलवाहाट थानाध्यक्ष राजू ने बताया कि पुलिस गोलीबारी की गहन जांच कर रही है। घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस स्कॉर्पियो सवार अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

