अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक 10 वर्षीय किशोर की गायत्री सरोवर बांध में डूबने से मौत हो गई। माई की बगिया मार्ग पर स्थित इस सरोवर में नहाते समय गहरे पानी के दलदल में पैर फंस जाने से यह हादसा हुआ। दलदल में पैर फंसने से हादसा वार्ड क्रमांक 13 टिकरी टोला निवासी पूरब यादव (10) दोपहर करीब 12 बजे गायत्री सरोवर में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया, जहां बांध के तल में बने दलदल में पैर फंस जाने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और पानी में डूब गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित आसपास के लोगों ने बालक को पानी से निकालकर तुरंत अमरकंटक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरब अपने पिता वेद कुमार यादव के स्थान पर घटनास्थल से 500 मीटर दूर स्थित अपने नाना के घर रहकर रहता था। पुलिस ने कायम किया मर्ग अमरकंटक थाना पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्रवाई की और मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक (ASI) ईश्वर यादव द्वारा की जा रही है।

