खरगोन में बाइक से 8 पेटी देशी शराब जब्त:कीमत करीब 30 हजार, कबाड़ रखने के एंगल में छिपाई थी; आरोपी गिरफ्तार

खरगोन में बाइक से 8 पेटी देशी शराब जब्त:कीमत करीब 30 हजार, कबाड़ रखने के एंगल में छिपाई थी; आरोपी गिरफ्तार

खरगोन के बिस्टान बायपास पर पुलिस ने बाइक से अवैध शराब ले जा रहे एक आरोपी को पकड़ा है। बाइक से 8 पेटी देशी शराब मिली। इसमें करीब 69 लीटर शराब थी। इसकी कीमत करीब 31 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने 50 हजार रुपए कीमत की बाइक भी जब्त की है। बिस्टान थाना प्रभारी गुलाबसिंह रावत ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक से शराब लेकर बिस्टान बायपास से जाने वाला है। पुलिस ने बन्हेर पेट्रोल पंप के सामने घेराबंदी की। इसी दौरान एचएफ डीलक्स बाइक को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस ने 8 पेटी देशी शराब बरामद की तलाशी के दौरान बाइक की साइड में कबाड़ रखने के लिए लगाए गए एंगल में शराब छिपी मिली। पुलिस ने वहां से 8 पेटी देशी शराब बरामद की। बाइक सवार की पहचान शरद पिता शांतिलाल किराड़े निवासी स्कूल फाल्या काबरी, थाना भगवानपुरा के रूप में हुई। पुलिस ने शरद किराड़े को गिरफ्तार कर लिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *