फर्रुखनगर में एक्सीडेंट में सिक्योरिटी गार्ड की मौत:वेयरहाउस में डॉक और वाहन के बीच फंसकर गई जान, गाड़ी बैक करते समय हादसा

फर्रुखनगर में एक्सीडेंट में सिक्योरिटी गार्ड की मौत:वेयरहाउस में डॉक और वाहन के बीच फंसकर गई जान, गाड़ी बैक करते समय हादसा

गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर में एक वेयरहाउस में गाड़ी बैक करते समय हुए हादसे में एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। बुधवार को हुई इस घटना में 48 वर्षीय गया प्रसाद पुत्र वंश गोपाल की जान चली गई, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महुरई बड़ौसा के निवासी थे। गया प्रसाद डीएसवी सैफलर कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थे और मूसेदपुर स्टैंड के पास किराए के मकान में रहते थे। जानकारी के अनुसार, गया प्रसाद साहिल होरिजिन वेयरहाउस के सी-1 ब्लॉक में ड्यूटी पर थे। गाड़ी को खाली करने के लिए की किया जा रहा बैक बुधवार को वेयरहाउस के डॉक पर एक गाड़ी को खाली करवाने के लिए बैक किया जा रहा था। इसी दौरान गया प्रसाद गाड़ी के पीछे डॉक के पास मौजूद थे। गाड़ी के पीछे आने पर वह अचानक गाड़ी और डॉक के बीच फंस गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें फर्रुखनगर स्थित इंद्रवंश अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर फर्रुखनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर शव को कब्जे में ले लिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और गाड़ी को बैक करवाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *