शाहजहांपुर में 8 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप:आरोपी गिरफ्तार, 20 रुपए देकर धमकी दी; परिवार को जान से मार देंगे

शाहजहांपुर में 8 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप:आरोपी गिरफ्तार, 20 रुपए देकर धमकी दी; परिवार को जान से मार देंगे

शाहजहांपुर के आरसी मिशन थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि आरोपी पिछले करीब एक महीने से मोबाइल दिखाने के बहाने बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले जाता था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था। पीड़िता की मां के अनुसार, मोहल्ले का रहने वाला 30 वर्षीय राजकुमार बच्ची को मोबाइल दिखाने का झांसा देकर अपने साथ ले जाता था। आरोप है कि 17 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे भी वह बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। धमकी देकर चुप कराने का आरोप परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को 20 रुपये दिए और किसी को घटना के बारे में बताने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। घर से दबिश देकर पकड़ा पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे टीम ने आरोपी के मकान पर दबिश दी और राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। थाने में पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *