बीकानेर में सोफिया स्कूल तिराहे पर हादसा: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही मौत

बीकानेर में सोफिया स्कूल तिराहे पर हादसा: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर ही मौत

Bikaner Road Accident: बीकानेर शहर के सोफिया स्कूल तिराहे के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बता दें कि हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया है।

फिलहाल, पुलिस मृतक युवक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है और उसके परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा बस की तेज गति और लापरवाही के कारण हुआ। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड में करवाकर यातायात सुचारू किया और बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

…खबर अपडेट की जा रही है

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *