शहर में पॉवर बाइक चोरी का वारदातों का खुलासा:शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, एक नाबालिग संरक्षण में, तीन बाइक बरामद

शहर में पॉवर बाइक चोरी का वारदातों का खुलासा:शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, एक नाबालिग संरक्षण में, तीन बाइक बरामद

राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने शहर में ताबड़तोड़ बाइक चोरी करने वाली गिरोह का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को डिटेन किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई तीनों पावर बाइक भी बरामद कर ली हैं। टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 500 से 600 किलोमीटर तक पीछा किया और रास्ते में लगे करीब 350 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। बता दें कि 14 अगस्त को वीरेंद्र सिंह चौहान (42), निवासी मां वैष्णव विहार डाली बाई चौराहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त की रात उनकी सोसाइटी से तीन बाइक चोरी हो गईं। इस पर थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सागर (21) पुत्र नसरुद्दीन, निवासी मस्जिद की ढाणी भोजाकोर, थाना लोहावट, जिला फलोदी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहचान छुपाकर रात के अंधेरे में जोधपुर शहर की गलियों और कॉलोनियों में घूमते थे। मौका मिलते ही गाड़ियां चुराकर ग्रामीण इलाकों की तरफ भाग जाते और दूर-दराज के इलाकों में ओने-पोने दामों में बेच देते थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *