जोधपुर में मौसम साफ, तापमान में हुई बढ़ोतरी:मानसून सीजन की 42 फीसदी कम हुई बरसात, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

जोधपुर में मौसम साफ, तापमान में हुई बढ़ोतरी:मानसून सीजन की 42 फीसदी कम हुई बरसात, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने जोधपुर में बुधवार को मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 31 अगस्त तक बारिश का अलर्ट नहीं है। जोधपुर में मंगलवार को मौसम गर्म रहा। दिन में धूप खिली और उमस बनी रही जिससे लोग परेशान नजर आए। अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिन बारिश की संभावना नहीं है। मानसून सीजन की 42 फीसदी कम बारिश मौसम विभाग के अनुसार 25 अगस्त तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 42 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 231.8 एमएम होनी चाहिए थी,जबकि इस बार केवल 189.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 42 फीसदी कम है। 31 अगस्त तक बारिश का अलर्ट नहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों के लिए जोधपुर शहर में किसी भी तरह का कोई बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 31 अगस्त तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान तापमान में भी करीब 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *