मथुरा में स्कॉर्पियो में लगी आग:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू

मथुरा में स्कॉर्पियो में लगी आग:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू

थाना रिफाइनरी क्षेत्र में मंगलवार रात आगरा-दिल्ली हाईवे पर चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। घटना बरारी के पास रात करीब 11 बजे हुई। स्कॉर्पियो मथुरा से आगरा की ओर जा रही थी। आग लगते ही चालक ने गाड़ी सड़क किनारे रोकी और तुरंत बाहर निकल गया। कुछ ही देर में पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई। बोनट से उठीं लपटें, कुछ ही देर में धू-धूकर जली गाड़ी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बरारी के पास पहुंचते ही स्कॉर्पियो के अगले हिस्से से आग की लपटें निकलने लगीं। चालक ने खतरा भांपते हुए तुरंत वाहन रोका और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और पूरी स्कॉर्पियो आग के गोले में बदल गई। हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने आग देखकर अपनी रफ्तार धीमी कर दी, जिससे कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस और दमकल टीम ने संभाला मोर्चा सूचना मिलते ही रिफाइनरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया। पुलिस ने दूसरे वाहनों को सुरक्षित तरीके से आगे निकाला। दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने तक स्कॉर्पियो काफी हद तक जल चुकी थी। पुलिस ने जले हुए वाहन को सड़क किनारे से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। चालक की जान बची गनीमत रही कि हादसे के समय स्कॉर्पियो में चालक अकेला था। आग की लपटें उठते ही वह समय रहते बाहर निकल गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस के मुताबिक, वाहन में आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *