इटावा में बुधवार सुबह 7 बजे जश्ने ईद मीलादुन्नबी का जुलूस निकला। नया शहर चौराहा से जुलूसे मुहम्मदी अकीदत और एहतराम के साथ रवाना हुआ। उलेमा-ए-कराम की सरपरस्ती में मौलाना जाहिद रज़ा साहब ने झंडी दिखाकर जुलूस का आगाज किया। बड़ी संख्या में आशिकान-ए-रसूल ने इसमें शामिल होकर अमन, भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम दिया। इस मौके पर डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल का स्वागत सम्मान किया। मौलाना जाहिद रज़ा ने दिखाई झंडी जुलूस के रवाना होने के दौरान बारिश हो रही थी, इसके बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। उलेमा-ए-कराम की सरपरस्ती में मौलाना जाहिद रज़ा साहब ने झंडी दिखाकर जुलूसे मुहम्मदी को रवाना किया। बड़ी तादाद में लोग जुलूस में शामिल हुए और नात-ए-पाक, दरूद व सलाम की सदाओं के बीच आगे बढ़ते रहे।
अंजुमन हुसैनिया के पदाधिकारी रहे मौजूद इस मौके पर अंजुमन हुसैनिया के सदर जनाब सरफ़राज़ साहब, पूर्व चेयरमैन नगरपालिका फुरकान अहमद समेत कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। जुलूस के आयोजन में कमेटी के पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, अमन और मोहब्बत का संदेश दिया।
डीएम का इमामा पहनाकर स्वागत जुलूस के उद्घाटन के मौके पर जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल भी पहुंचे। अंजुमन हुसैनिया कमेटी की ओर से जिलाधिकारी का इमामा पहनाकर पुरखुलूस इस्तकबाल किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया। जिलाधिकारी ने जुलूस में शामिल लोगों से मुलाकात की और आयोजन के दौरान मौजूद रहे।
बारिश में भी नहीं कम हुआ उत्साह बारिश के बावजूद जुलूसे मुहम्मदी में लोगों की अकीदत और उत्साह देखने को मिला। जुलूस जिस रास्ते से गुजरा, वहां नात-ए-पाक और दरूद व सलाम की सदाएं सुनाई देती रहीं। लोगों ने धार्मिक उत्साह के साथ जुलूस में भाग लिया और पूरे आयोजन के दौरान अमन और भाईचारे का संदेश दिया।

