डिप्टी सीएम के घर के पीछे मकान भरभराकर गिरा:रीवा में 22 साल के युवक की मौत; कई दिनों से घर में भरा था बाढ़ का पानी

डिप्टी सीएम के घर के पीछे मकान भरभराकर गिरा:रीवा में 22 साल के युवक की मौत; कई दिनों से घर में भरा था बाढ़ का पानी

रीवा में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के घर के पीछे वार्ड क्रमांक 23 में मंगलवार को जर्जर मकान का छज्जा और सीढ़ी अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया गया कि मकान के आसपास और घर में कई दिनों से बाढ़ का पानी भरा था। पानी के कारण मकान जर्जर हो गया था। हादसे के बाद परिजन और आसपास के लोगों ने मलबे से युवक को निकालने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। पार्षद बोले- कई दिन से पानी भरा था, सर्वे नहीं हुआ वार्ड क्रमांक 23 के पार्षद अकरम अंसारी ने हादसे के लिए शासन-प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि इलाके में कई दिनों से बाढ़ का पानी भरा था। इसके बावजूद जर्जर मकानों का सर्वे नहीं कराया गया। पार्षद ने कहा कि समय रहते जर्जर मकानों की स्थिति की जांच होती तो हादसा टाला जा सकता था। उन्होंने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने और क्षेत्र के सभी जर्जर मकानों का तत्काल सर्वे कराने की मांग की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के बाद प्रशासन की ओर से मौके पर पहुंचकर सर्वे या प्रभावित परिवार की स्थिति की जानकारी लेने की कार्रवाई नहीं की गई। बचपन में माता-पिता की मौत, बड़ी मां ने पाला मृतक ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। बताया गया कि बचपन में ही उसके माता-पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उसकी बड़ी मां ने ही उसे पालकर बड़ा किया। वह परिवार की कमाई का मुख्य सहारा था। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जर्जर मकानों की जांच कराने और प्रभावित परिवार को मदद देने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *