बंद घर से 10 लाख के गहने और कैश चोरी:जमशेदपुर के हिल व्यू कॉलोनी में हुई लाखों की चोरी, परिवार दुर्गा पूजा घूमने गया था

बंद घर से 10 लाख के गहने और कैश चोरी:जमशेदपुर के हिल व्यू कॉलोनी में हुई लाखों की चोरी, परिवार दुर्गा पूजा घूमने गया था

जमशेदपुर के मानगो स्थित हिल व्यू कॉलोनी में एक बंद घर से लाखों की चोरी हो गई। चोर घर का ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपए के गहने और डेढ़ लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गए। यह घटना तब हुई, जब परिवार दुर्गा पूजा देखने गया था। हिल व्यू कॉलोनी निवासी अनुपम ओझा महानवमी की रात करीब 12:30 बजे परिवार के साथ दुर्गा पूजा उत्सव देखने गए थे। बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे लौटने पर उन्हें मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी भी टूटी हुई थी। जांच करने पर अनुपम ओझा को करीब 10 लाख रुपए के गहने और डेढ़ लाख रुपए नकद गायब मिले। उन्होंने तुरंत स्थानीय एमजीएम थाने को सूचना दी। सूचना मिलने पर विकास सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *