कटिहार के युवाओं को राष्ट्रीय खेल आंदोलन से जोड़ने के लिए ‘खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात PM के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 27 अगस्त को डी.एस. कॉलेज, कटिहार में होगा। इसका आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना, डी.एस. कॉलेज, कटिहार और मेरा युवा भारत (MY Bharat), कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। कटिहार में जिला स्तरीय युवा कार्यक्रम यह राष्ट्रव्यापी युवा जुड़ाव कार्यक्रम भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के युवा मामले विभाग के तहत ‘मेरा युवा भारत’ और राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारत की खेल और राष्ट्र-निर्माण की यात्रा के केंद्र में लाना है। यह राष्ट्रीय खेल दिवस की भावना के अनुरूप है, जो महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। यह दिन खेल, फिटनेस और खेल में उत्कृष्टता के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दोहराता है। 27 अगस्त को प्रधानमंत्री युवाओं से खेल पर सीधा संवाद करेंगे यह एक राष्ट्रीय स्तर का मंच है जो युवाओं को खिलाड़ियों, जन-प्रतिनिधियों और व्यापक खेल इकोसिस्टम से जोड़ता है। राष्ट्रीय स्तर पर यह विशेष कार्यक्रम 27 अगस्त को होना है, जहाँ प्रधानमंत्री युवाओं से खेल पर सीधा संवाद करेंगे। कटिहार में 27 अगस्त को आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम इसी संवाद के पूर्व अभ्यास और युवा जागरूकता के लिए है। इसमें बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक और ‘मेरा युवा भारत’ के युवा शामिल होंगे। कटिहार के युवाओं को राष्ट्रीय खेल आंदोलन से जोड़ने के लिए ‘खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात PM के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 27 अगस्त को डी.एस. कॉलेज, कटिहार में होगा। इसका आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना, डी.एस. कॉलेज, कटिहार और मेरा युवा भारत (MY Bharat), कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। कटिहार में जिला स्तरीय युवा कार्यक्रम यह राष्ट्रव्यापी युवा जुड़ाव कार्यक्रम भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के युवा मामले विभाग के तहत ‘मेरा युवा भारत’ और राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारत की खेल और राष्ट्र-निर्माण की यात्रा के केंद्र में लाना है। यह राष्ट्रीय खेल दिवस की भावना के अनुरूप है, जो महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। यह दिन खेल, फिटनेस और खेल में उत्कृष्टता के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दोहराता है। 27 अगस्त को प्रधानमंत्री युवाओं से खेल पर सीधा संवाद करेंगे यह एक राष्ट्रीय स्तर का मंच है जो युवाओं को खिलाड़ियों, जन-प्रतिनिधियों और व्यापक खेल इकोसिस्टम से जोड़ता है। राष्ट्रीय स्तर पर यह विशेष कार्यक्रम 27 अगस्त को होना है, जहाँ प्रधानमंत्री युवाओं से खेल पर सीधा संवाद करेंगे। कटिहार में 27 अगस्त को आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम इसी संवाद के पूर्व अभ्यास और युवा जागरूकता के लिए है। इसमें बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक और ‘मेरा युवा भारत’ के युवा शामिल होंगे।

