कटिहार में ईद मिलाद-उन-नबी के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बुधवार को होने वाले त्योहार को लेकर पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इसका उद्देश्य लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ त्योहार को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने का संदेश देना था। एसडीपीओ के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च फ्लैग मार्च का नेतृत्व कटिहार सदर एसडीपीओ विशाल आनंद ने किया। इसमें बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल हुए। पुलिसकर्मियों ने पैदल मार्च करते हुए शहर के प्रमुख और संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया। फ्लैग मार्च नगर थाना परिसर से शुरू होकर न्यू मार्केट, बाटा चौक, हरदयाल चौक, दुर्गास्थान चौक, डीएस कॉलेज रोड, महमूद चौक और एमजी रोड सहित कई प्रमुख मार्गों से गुजरा। अफवाह और असामाजिक गतिविधियों पर रहेगी नजर एसडीपीओ विशाल आनंद ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अफवाह, असामाजिक गतिविधि या शांति भंग करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचने की अपील की गई है। चौक-चौराहों पर विशेष निगरानी पुलिस प्रशासन के अनुसार, त्योहार के दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं। डीएस कॉलेज से टाउन हॉल तक निकलेगा जुलूस ईद मिलाद-उन-नबी बुधवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर डीएस कॉलेज से टाउन हॉल तक जुलूस निकाला जाएगा। प्रशासन की ओर से जुलूस के दौरान डीजे के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। कटिहार में ईद मिलाद-उन-नबी के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बुधवार को होने वाले त्योहार को लेकर पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इसका उद्देश्य लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ त्योहार को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने का संदेश देना था। एसडीपीओ के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च फ्लैग मार्च का नेतृत्व कटिहार सदर एसडीपीओ विशाल आनंद ने किया। इसमें बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल हुए। पुलिसकर्मियों ने पैदल मार्च करते हुए शहर के प्रमुख और संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया। फ्लैग मार्च नगर थाना परिसर से शुरू होकर न्यू मार्केट, बाटा चौक, हरदयाल चौक, दुर्गास्थान चौक, डीएस कॉलेज रोड, महमूद चौक और एमजी रोड सहित कई प्रमुख मार्गों से गुजरा। अफवाह और असामाजिक गतिविधियों पर रहेगी नजर एसडीपीओ विशाल आनंद ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अफवाह, असामाजिक गतिविधि या शांति भंग करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचने की अपील की गई है। चौक-चौराहों पर विशेष निगरानी पुलिस प्रशासन के अनुसार, त्योहार के दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं। डीएस कॉलेज से टाउन हॉल तक निकलेगा जुलूस ईद मिलाद-उन-नबी बुधवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर डीएस कॉलेज से टाउन हॉल तक जुलूस निकाला जाएगा। प्रशासन की ओर से जुलूस के दौरान डीजे के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है।

