मोहाली में पिस्टल देखने के दौरान चली गोली:28 वर्षीय युवक की मौत, दोस्त के खिलाफ केस दर्ज; मृतक लुधियाना का रहने वाला

मोहाली में पिस्टल देखने के दौरान चली गोली:28 वर्षीय युवक की मौत, दोस्त के खिलाफ केस दर्ज; मृतक लुधियाना का रहने वाला

मोहाली के शिवालिक सिटी स्थित मित्तल पैराडाइज के एक फ्लैट में पिस्टल देखने के दौरान अचानक गोली चलने से 28 वर्षीय युवक गुरप्रीत की मौत हो गई। गुरप्रीत लुधियाना का रहने वाला था। घटना के बाद थाना सिटी खरड़ पुलिस ने उसके दोस्त हरपाल सिंह उर्फ गोपी निवासी साहनेवाल, लुधियाना के खिलाफ धारा 105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई पंकज कुमार ने बताया कि गुरप्रीत लुधियाना में उसके साथ टू-व्हीलर एजेंसी में काम करता था। 24 अगस्त को वह अपने दोस्तों हरपाल सिंह उर्फ गोपी, हर्षवीर विर्दी और गुरजिंदर सिंह भंमरा के साथ खरड़ घूमने आया था। सभी गुरप्रीत की दोस्त रूबेना के मित्तल पैराडाइज स्थित फ्लैट में ठहरे थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम बताया गया कि तड़के करीब 4 बजे गुरप्रीत ने अपनी लाइसेंसी .45 बोर पिस्टल और हरपाल ने अपनी लाइसेंसी .32 बोर रिवॉल्वर अनलोड करके रख दी थी। हालांकि, गुरप्रीत की पिस्टल में एक कारतूस रह गया था। इसी दौरान हरपाल पिस्टल देखने के लिए उसे हाथ में उठा रहा था। आरोप है कि अचानक ट्रिगर दब गया और गोली गुरप्रीत के दिल के निचले हिस्से में जा लगी। गोली लगने के बाद गुरप्रीत को तुरंत सिविल अस्पताल फेज-6, मोहाली ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक के भाई के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *