सोनल दिनुशा ने ऐतिहासिक पारी खेल टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, यूनिस खान और मिस्बाह जैसे दिग्गजों को भी पछाड़ा

सोनल दिनुशा ने ऐतिहासिक पारी खेल टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, यूनिस खान और मिस्बाह जैसे दिग्गजों को भी पछाड़ा

IND vs SL 2nd Test Day 3 Records: श्रीलंका के लिए सोनल दिनुशा भारत के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। यह उनकी लगातार तीसरी पारी है, जब उन्‍होंने 80 से ज्‍यादा रन बनाए हैं। खास बात ये है कि इस दौरान उन्‍होंने स्पिन के खिलाफ स्‍वीप खेलते हुए सबसे ज्‍यादा रनों के मामले में यूनिस खान और मिस्‍बाह जैसे दिग्‍गजों को भी पीछे छोड़ दिया है। 

IND vs SL 2nd Test Day 3, Sonal Dinusha Records: श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में जारी दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन स्‍टंप तक भारतीय टीम काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। भारत ने अपनी पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की, जिसके जवाब में मेजबान टीम 8 विकेट खोकर 265 रन बना लिए हैं। यहां से उसे फॉलोऑन बचाने के लिए 39 रन की दरकार है। अब चौथे दिन उसका पूरा दारोमदार सोनल दिनुशा पर होगा, जो 85 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे है। सोनल श्रीलंका के लिए लगातार शानदार बल्‍लेबाजी कर रहे हैं, जिसके चलते उन्‍होंने यूनिस खान, मिस्बाह-उल-हक और जो रूट को भी एक मामले में पछाड़ दिया है।

यूनिस खान और मिस्‍बाह-उल-हक को पीछे छोड़ा

टेस्ट सीरीज में स्वीप बनाम स्पिन खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड जो रूट के नाम दर्ज है। रूट ने 2021 में श्रीलंका में ही ऐसा करते हुए सर्वाधिक 160 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरे नंबर पर बेन डकैट हैं, जिन्‍होंने 2022 में पाकिस्‍तान में 112 रन बनाए थे। सोनल दिनुशा ने श्रीलंका में भारत के खिलाफ 106 रन बनाते हुए, जो रूट के भारत में बनाए गए रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इसके साथ ही उन्‍होने यूनिस खान और मिस्बाह-उल-हक जैसे दिग्‍गजों को पीछे छोड़ दिया है, जिन्‍होंने क्रमश: 2014 और 2015 में इंग्‍लैंड के खिलाफ यूएई में स्पिन के खिलाफ स्‍वीप खेलते हुए 103 रन बनाए थे।

टेस्ट सीरीज में स्पिन के खिलाफ स्वीप शॉट से सबसे ज्यादा रन (आंकड़े 2007 से)

रैंक बल्लेबाज विपक्षी सीरीज/स्थान स्वीप से रन
1 जो रूट श्रीलंका श्रीलंका में, 2021 160
2 बेन डकेट पाकिस्तान पाकिस्तान में, 2022 112
3 जो रूट भारत भारत में, 2021 106
4 सोनल दिनुषा भारत श्रीलंका में, 2026 106*
5 यूनिस खान ऑस्ट्रेलिया UAE में, 2014 103
6 मिस्बाह-उल-हक इंग्लैंड UAE में, 2015 103
7 जो रूट भारत भारत में, 2016 101
8 बेन डकेट भारत भारत में, 2024 101

स्पिन के खिलाफ आधे से ज्‍यादा रन

सोनल दिनुशा ने अपने छोटे से टेस्ट करियर में अब तक सिर्फ पांच मैच खेले हैं और 75.83 के औसत से 455 रन बनाए हैं। खास बात ये है कि इस दौरान वह 8 पारियों में स्पिन के खिलाफ 284 रन बना चुके हैं। उन्‍होंने 122 रन (42.95%) स्वीप (स्लॉग, कन्वेंशनल या रिवर्स) खेलते हुए 169.44 के स्ट्राइक-रेट (11 चौके, चार छक्के, कोई आउट नहीं) से बनाए हैं।

भारत के खिलाफ अपनी पहली तीन टेस्ट पारियों में हर बार 80 से ज्‍यादा रन

बता दें कि सोनल दिनुशा ऐसे तीसरे बल्‍लेबाज भी बन गए हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ अपनी पहली तीन टेस्ट पारियों में हर बार 80 से ज्‍यादा रन बनाए हैं। उनसे पहले जहीर अब्बास (176, 96 और 235*) और एवर्टन वीक्स (128, 194, 162) ऐसा कर चुके हैं। सोनल ने पहले टेस्‍ट की दो पारियों में 100 और 84 रन बनाए थे। वहीं, अब दूसरे टेस्‍ट की पहली पारी में 85 रन पर नाबाद हैं।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *