गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के श्याम भैंसाही गांव में 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान श्याम भैंसाही गांव निवासी राजकुमार राय की पत्नी उर्मिला देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। मृतका के पिता, बरौली थाना क्षेत्र के डड़वा गांव निवासी रामा शंकर चौधरी ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. गला दबा और बिजली का करंट लगाकर हत्या – पिता उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में उन्होंने अपनी बेटी उर्मिला देवी की शादी श्याम भैंसाही गांव निवासी सुदामा चौधरी के बेटे राजकुमार राय से हिंदू रीति-रिवाज से की थी। पिता का आरोप है कि पारिवारिक कलह के कारण उनकी बेटी की गला दबाकर और बिजली का करंट लगाकर हत्या की गई है। आरोप है कि घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने शव को घर के बाहर रख दिया और सभी फरार हो गए। पुलिस मर्डर और सुसाइड दोनों बिंदुओं पर कर रही जांच घटना की सूचना मिलते ही मांझा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के श्याम भैंसाही गांव में 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान श्याम भैंसाही गांव निवासी राजकुमार राय की पत्नी उर्मिला देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। मृतका के पिता, बरौली थाना क्षेत्र के डड़वा गांव निवासी रामा शंकर चौधरी ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. गला दबा और बिजली का करंट लगाकर हत्या – पिता उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में उन्होंने अपनी बेटी उर्मिला देवी की शादी श्याम भैंसाही गांव निवासी सुदामा चौधरी के बेटे राजकुमार राय से हिंदू रीति-रिवाज से की थी। पिता का आरोप है कि पारिवारिक कलह के कारण उनकी बेटी की गला दबाकर और बिजली का करंट लगाकर हत्या की गई है। आरोप है कि घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने शव को घर के बाहर रख दिया और सभी फरार हो गए। पुलिस मर्डर और सुसाइड दोनों बिंदुओं पर कर रही जांच घटना की सूचना मिलते ही मांझा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

