रेवाड़ी में मंगलवार अल सुबह कापड़ीवास भिवाड़ी रोड पर थार और ट्रक की टक्कर हो गई। जोरदार धमाके की आवाज से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे में थार में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को भिवाड़ी के अस्पताल में पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद धारूहेड़ा सेक्टर-4 थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी। अभी तक घायलों की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। खड़े ट्रक से टकाराई कार जानकारी के अनुसार थार में सवार होकर दो व्यक्ति काले रंग की थार में सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान कापड़ीवास- भिवाड़ी रोड पर कार की टक्कर एक खड़े ट्रक से हो गई। जिससे जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कार सवारों को निकालकर भिवाड़ी के अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में थार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। अभी नहीं मिली कोई शिकायत जानकारी के अनुसार घायल गांव नैचाना के बताए जा रहे है, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। धारूहेड़ा सेक्टर-4 थाना एसएचओ सचिन कुंडू ने घटना की पुष्टि की उन्होंने कहा कि हादसे की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है, कि घायल कहां के रहने वाले थे और किस अस्पताल में है। कार के नंबर के आधार पर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घायलों का पता चलने के बाद ही एक्सीडेंट के कारणों का पता चल पाएगा।

