श्रीलंका ने भारत के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन 5 विकेट पर 152 रन बनाए हैं। फिलहाल दूसरा सेशन जारी है और टीम भारत की पहली पारी के स्कोर से 358 रन पीछे है। लंच के बाद खेल शुरू होने के बाद मानव सुथार ने श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा को 8 रन पर आउट कर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। सुथार का यह पारी में दूसरा विकेट है। श्रीलंका ने तीसरे दिन की शुरुआत 8/2 के स्कोर से की थी। इससे पहले भारत ने ध्रुव जुरेल के नाबाद 115 रन की बदौलत अपनी पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की थी। मैच का स्कोरकार्ड…
श्रीलंका का पांचवां विकेट गिरा, स्कोर 152/5:सुथार ने डी सिल्वा को आउट किया, टीम इंडिया अब भी 358 रन से आगे

