नवादा में यूजीसी एक्ट के विरोध में स्वर्ण समाज ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया है। कई स्थानों पर लोगों ने अपने घरों से भाजपा के झंडे उतारकर डस्टबिन में डाल दिए या सड़क किनारे फेंककर अपना विरोध जताया। यह विरोध अभियान स्वर्ण समाज के संयोजक राजेश कुमार श्री के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान भाजपा के प्रति समाज की नाराजगी सामने आई। अधिकारों की मांग को लेकर करना चाहते हैं आंदोलन राजेश कुमार श्री ने बताया कि स्वर्ण समाज के लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन करना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलनकारियों के साथ बर्बरता की जा रही है और उन्हें प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है। श्री ने कहा कि जब तक समाज के मौलिक और समानता के अधिकारों पर बात नहीं होगी, यूजीसी एक्ट वापस नहीं लिया जाएगा और स्वर्ण आयोग के गठन की घोषणा नहीं की जाएगी, तब तक भाजपा और प्रधानमंत्री का बहिष्कार जारी रहेगा। दिल्ली के लिए आज रवाना होंगे लोग उन्होंने जानकारी दी कि मंगलवार को नवादा से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। सोमवार को झंडे उतारे जाने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। स्वर्ण समाज ने बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू करने की बात कही है। नवादा में यूजीसी एक्ट के विरोध में स्वर्ण समाज ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया है। कई स्थानों पर लोगों ने अपने घरों से भाजपा के झंडे उतारकर डस्टबिन में डाल दिए या सड़क किनारे फेंककर अपना विरोध जताया। यह विरोध अभियान स्वर्ण समाज के संयोजक राजेश कुमार श्री के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान भाजपा के प्रति समाज की नाराजगी सामने आई। अधिकारों की मांग को लेकर करना चाहते हैं आंदोलन राजेश कुमार श्री ने बताया कि स्वर्ण समाज के लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन करना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलनकारियों के साथ बर्बरता की जा रही है और उन्हें प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है। श्री ने कहा कि जब तक समाज के मौलिक और समानता के अधिकारों पर बात नहीं होगी, यूजीसी एक्ट वापस नहीं लिया जाएगा और स्वर्ण आयोग के गठन की घोषणा नहीं की जाएगी, तब तक भाजपा और प्रधानमंत्री का बहिष्कार जारी रहेगा। दिल्ली के लिए आज रवाना होंगे लोग उन्होंने जानकारी दी कि मंगलवार को नवादा से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। सोमवार को झंडे उतारे जाने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। स्वर्ण समाज ने बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू करने की बात कही है।

