गाजियाबाद में स्वाइन फ्लू के 7 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। जहां दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते संक्रमण के बीच जिले में अब तक सात मरीजों में H1N1 की पुष्टि हुई है। राहत की बात यह है कि सभी मरीजों की हालत सामान्य बताई जा रही है। चार मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि तीन मरीज घर पर इलाज करा रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग लगातार उनकी निगरानी कर रहा है। ओपीडी में बढ़े मरीजों की संख्या सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। रोजाना 200 से ज्यादा मरीज इन शिकायतों के साथ जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। सीएमओ डॉ. सचिन वैश्य के मुताबिक, H1N1 सामान्य फ्लू की तरह फैलने वाला संक्रमण है और घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि सावधानी जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ‘थ्री-टी’ यानी ट्रैकिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट के तहत काम कर रहा है। जहां गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग ने गाइडलाइन जारी की है। स्वाइन फ्लू के लक्षण होने पर सरकारी या प्राइवेट चिकित्सक से सलाह लें। स्वाइन फ्लू शुरुआती लक्षण क्या करें और क्या न करें क्या करें

