जमुई में उत्पाद विभाग ने सोमवार शाम शहर के वीआईपी कॉलोनी के पास छापेमारी कर झारखंड के धनबाद की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 51 बोतल यानी 25.5 लीटर बीयर बरामद की गई। बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद भी अवैध शराब का कारोबार जारी है और अब इसमें महिलाओं की संलिप्तता भी सामने आ रही है। उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ महिलाएं ट्रेन के रास्ते झारखंड के धनबाद से शराब की खेप लेकर जमुई पहुंची हैं। इस सूचना के आधार पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई और वीआईपी कॉलोनी के आसपास निगरानी शुरू की गई। बैग में बीयर की बोतलें लेकर जा रही थी महिलाएं निगरानी के दौरान पुलिस को चार महिलाएं बैग और झोले में बीयर की बोतलें छिपाकर ले जाती दिखीं। कार्रवाई की भनक लगते ही महिलाओं ने टेंपो छोड़कर पैदल भागने की कोशिश की, लेकिन उत्पाद विभाग की टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से बीयर की बोतलें बरामद हुईं। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान धनबाद के पांडरपाला निवासी राणा साह की पत्नी खुशबू देवी, ओमप्रकाश कुमार की पत्नी रूपा कुमारी, शिवकुमार सिंह की पत्नी रियांकी देवी और मनोज लाहोर की पत्नी कल्पना देवी के रूप में हुई है। पहले भी झारखंड से ला चुकी शराब पूछताछ में महिलाओं ने उत्पाद विभाग को बताया कि वे पहले भी झारखंड से जमुई शराब ला चुकी हैं। इनमें से कुछ महिलाएं पूर्व में भी शराब तस्करी के आरोप में जेल जा चुकी हैं। फिलहाल, उत्पाद विभाग महिलाओं से पूछताछ कर जमुई में उनके संपर्क में रहने वाले शराब तस्करों की पहचान करने में जुटा है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि विभाग के सचिव और समाहर्ता के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराब की यह खेप कहां पहुंचाई जानी थी और इसमें जमुई के कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है। जमुई में उत्पाद विभाग ने सोमवार शाम शहर के वीआईपी कॉलोनी के पास छापेमारी कर झारखंड के धनबाद की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 51 बोतल यानी 25.5 लीटर बीयर बरामद की गई। बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद भी अवैध शराब का कारोबार जारी है और अब इसमें महिलाओं की संलिप्तता भी सामने आ रही है। उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ महिलाएं ट्रेन के रास्ते झारखंड के धनबाद से शराब की खेप लेकर जमुई पहुंची हैं। इस सूचना के आधार पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई और वीआईपी कॉलोनी के आसपास निगरानी शुरू की गई। बैग में बीयर की बोतलें लेकर जा रही थी महिलाएं निगरानी के दौरान पुलिस को चार महिलाएं बैग और झोले में बीयर की बोतलें छिपाकर ले जाती दिखीं। कार्रवाई की भनक लगते ही महिलाओं ने टेंपो छोड़कर पैदल भागने की कोशिश की, लेकिन उत्पाद विभाग की टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से बीयर की बोतलें बरामद हुईं। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान धनबाद के पांडरपाला निवासी राणा साह की पत्नी खुशबू देवी, ओमप्रकाश कुमार की पत्नी रूपा कुमारी, शिवकुमार सिंह की पत्नी रियांकी देवी और मनोज लाहोर की पत्नी कल्पना देवी के रूप में हुई है। पहले भी झारखंड से ला चुकी शराब पूछताछ में महिलाओं ने उत्पाद विभाग को बताया कि वे पहले भी झारखंड से जमुई शराब ला चुकी हैं। इनमें से कुछ महिलाएं पूर्व में भी शराब तस्करी के आरोप में जेल जा चुकी हैं। फिलहाल, उत्पाद विभाग महिलाओं से पूछताछ कर जमुई में उनके संपर्क में रहने वाले शराब तस्करों की पहचान करने में जुटा है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि विभाग के सचिव और समाहर्ता के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराब की यह खेप कहां पहुंचाई जानी थी और इसमें जमुई के कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है।

