आगरा में बादलों की आवाजाही, बारिश के आसार:उमसभरी गर्मी से बरकरार, कल भी ऐसा ही रहेगा मौसम

आगरा में बादलों की आवाजाही, बारिश के आसार:उमसभरी गर्मी से बरकरार, कल भी ऐसा ही रहेगा मौसम

आगरा में मंगलवार सुबह से बादलों की आवाजाही है। कभी हल्की धूप निकल रही है तो कभी बादल छा रहे हैं। हवा भी सामान्य से अधिक चल रही है। मगर, उमसभरी गर्मी से राहत नहीं है। दिन में चमक के साथ एक या दो बार बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, 27 अगस्त से मौसम खुल सकता है। कुछ देर के लिए बादल छाये रह सकते हैं लेकिन बारिश या बूंदाबांदी के आसार नहीं हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। अगले 5 दिन मौसम का हाल जानिए
मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन में चमक के साथ बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। 26 अगस्त को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। 27 अगस्त से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से मौसम खुल सकता है। कुछ देर के लिए बादल छा सकते हैं लेकिन बूंदाबांदी या बारिश की संभावना नहीं है। इस बीच अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सामान्य से 2% कम बारिश
आगरा में इस मानसून में ज्यादा बारिश नहीं हुई है। अब तक सामान्य से 6% कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून में आगरा में 395.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि 388.4 मिमी ही बारिश हुई। इस तरह आगरा में सामान्य से भी 6.8 मिमी बारिश कम हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *