गेहूं की कालाबाजारी, 7 राशन डीलर के लाइसेंस सस्पेंड:गोदाम पर 475.78 क्विंटल गेहूं कम पाया गया, हेराफेरी करने वालों से वसूलेंगे रुपए

गेहूं की कालाबाजारी, 7 राशन डीलर के लाइसेंस सस्पेंड:गोदाम पर 475.78 क्विंटल गेहूं कम पाया गया, हेराफेरी करने वालों से वसूलेंगे रुपए

उदयपुर में जिला रसद विभाग प्रथम ने गेहूं की कालाबाजारी के मामले में देबारी और लकड़वास लैम्पस के अधीन संचालित 7 राशन डीलर के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। गेहूं की हेराफेरी होने की शिकायत पर प्रवर्तन अधिकारी निशा मूंदड़ा मौके पर पहुंची। प्रवर्तन अधिकारी ने डीलर की दुकान पर स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य रिकॉर्ड देखे। गोदाम पर गेहूं चेक किया तो उसमें 475.78 गेहूं कम पाया गया। इस संबंध में दोनों लैम्पस के व्यवस्थापक मांगीलाल व्यास से कम गेहूं का कारण पूछा गया। इस पर वे कोई संतोषजनक जबाव नहीं दे पाए। प्रवर्तन अधिकारी की जांच रिपोर्ट में अनियमितता पाए जाने पर जिला रसद अधिकारी ने लाइसेंस सस्पेंड कर दिया। इनके खिलाफ प्रतापनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इन 7 सेंटर्स के किए लाइसेंस सस्पेंड प्रवर्तन अधिकारी निशान मूंदड़ा ने बताया कि ​देबारी लैम्पस अंतर्गत देबारी, भैंसड़ाकला, भैंसड़ाखुर्द और भल्लों का गुड़ा सेंटर आते हैं वहीं, लकड़वास लैम्पस के चांसदा व झामर कोटड़ा, धामधर और लकड़वास सेंटर हैं। इन कुल 7 सेंटर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। हेराफेरी करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए राशि वसूल की जाएगी। वहीं, पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इनके लाइसेंस सस्पेंड होने के बाद यहां के उपभोक्ताओं को राशन वितरण के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *