सोनीपत में सुबह की बारिश से जलभराव:ग्रामीण एरिया डेढ़ फुट तक पानी जमा; शहर के भी बारिश से लोगों को परेशानी

सोनीपत में सुबह की बारिश से जलभराव:ग्रामीण एरिया डेढ़ फुट तक पानी जमा; शहर के भी बारिश से लोगों को परेशानी

सोनीपत में मंगलवार सुबह करीब पांच बजे से रुक-रुककर बारिश का दौर शुरू हुआ, जो शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी करीब दो घंटे तक जारी रहा। बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्र में स्थिति ज्यादा गंभीर रही। गांव सांदल खुर्द में बारिश का पानी करीब डेढ़ फुट तक जमा हो गया, जिससे गलियों और रास्तों में पानी भरने के कारण ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई। लगातार दूसरे दिन बारिश होने से पहले से जलभराव की समस्या से जूझ रहे शहर और गांवों में हालात और बिगड़ गए। सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद मंगलवार सुबह भी कई स्थानों पर पानी निकासी की व्यवस्था प्रभावित नजर आई। बारिश के बाद की अलग-अलग तस्वीर देखिए…
सुबह पांच बजे से शुरू हुई बारिश मंगलवार को सुबह करीब पांच बजे से सोनीपत में रुक-रुककर बारिश होती रही। शहर के कई हिस्सों में बारिश के बाद सड़कों और गलियों में पानी जमा हो गया। सुबह के समय कामकाज और जरूरी कार्यों के लिए घरों से निकले लोगों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्र में दो घंटे बारिश ग्रामीण क्षेत्रों में करीब दो घंटे तक बारिश होने से कई गांवों में जलभराव की स्थिति बन गई। सांदल खुर्द गांव में हालात ज्यादा खराब रहे, जहां बारिश का पानी करीब डेढ़ फुट तक जमा हो गया। गलियों में पानी भरने से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हुई। कई स्थानों पर लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। सोमवार की बारिश के बाद मंगलवार को फिर बिगड़े हालात सोनीपत में सोमवार को भी जमकर बारिश हुई थी। इसके बाद शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह जलभराव हो गया था। बारिश का पानी पूरी तरह निकल नहीं पाया था कि मंगलवार सुबह फिर बारिश शुरू हो गई। लगातार दो दिन बारिश होने के कारण जलभराव वाले क्षेत्रों में लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। शहर के कई हिस्सों में जलभराव मंगलवार सुबह बारिश के बाद सोनीपत शहर के कई हिस्सों में जलभराव देखने को मिला। सड़क और गलियों में पानी जमा होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ स्थानों पर लोगों को पानी कम होने का इंतजार करना पड़ा, जबकि कई जगह वाहन पानी के बीच से निकलते नजर आए। 24 अगस्त को राय में सबसे ज्यादा बारिश 24 अगस्त को सोनीपत जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश की मात्रा में काफी अंतर रहा। सोनीपत में 36 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि खरखौदा में 2 एमएम बारिश हुई। वहीं राई क्षेत्र में सबसे ज्यादा 65 एमएम बारिश दर्ज की गई। सोमवार की बारिश के बाद मंगलवार को हुई बारिश ने जलभराव वाले इलाकों में स्थिति को और चुनौतीपूर्ण बना दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *