वाराणसी के लालपुर स्टेडियम में चल रही 70वीं हैंडबाल स्टेट विद्यालयी प्रतियोगिता के फाइनल मैच आज खेले जाएंगे। सुबह 8 बजे से बालक वर्ग के सेमीफाइनल मैच होने थे लेकिन बारिश की वजह से उन्हें रोक दिया गया है। इसके पहले सोमवार की शाम हुए बालिका वर्ग के तीन वर्गों के सेमीफाइनल मुकाबले में वाराणसी ने झांसी, अलीगढ और बस्ती मंडल को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। आज बालक वर्ग के सेमीफाइनल खेले जाने हैं। वाराणसी की बेटियों का दमदार प्रदर्शन लालपुर स्टेडियम में हो रहे स्टेट हैंडबाल प्रतियोगिता के अंतर्गत वाराणसी की सब जूनियर, जूनियर और सीनियर बालिका टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और बिना एक भी मैच गंवाए फाइनल में प्रवेश कर लिया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन मंगलवार को फाइनल मैच खेले जाएंगे। पहला मैच सब जूनियर वर्ग में वाराणसी और अलीगढ मंडल के बीच खेला गया। जिसे वाराणसी ने 10-03 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। वंशिका और आयूषी के आगे बेबस रहे प्रतिद्वंदी सब जूनियर वर्ग के इस सेमीफाइनल मैच में शुरू से ही वाराणसी की टीम का दबदबा रहा। वाराणसी की तरफ से वंशिका, आयूषी और आकृति ने दोनों विंग से शानदार खेल का प्रदर्शन किया। आक्रमण की निति से पहले ही हाफ में टीम वाराणसी 5-1 से आगे हो गई। दुसरे हॉफ में दोनों टीमों ने अपनी अपनी रणनीति में बदलाव किया। इस हॉफ में वाराणसी मंडल ने बाएं विंग से आक्रमण किया। मैच समाप्त होने की जब लंबी सीटी बजी उस समय वाराणसी मंडल 10-3 गोल से आगे थी। जूनियर बालिका वर्ग में झांसी मंडल को हराया जूनियर बालिका वर्ग में वाराणसी मंडल ने वाराणसी मंडल ने झांसी मंडल को 12-3 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। वाराणसी मंडल की तरफ से रितिका पटेल, अनीशा सिंह , सोनाली पाल और गोलकीपर सेजल ने शुरू से बढ़िया तालमेल अपनाते हुए झांसी मंडल को शुरू से दबाव में रखा। रितिका पटेल की अगुवाई में वाराणसी मंडल हॉफ टाइम तक 7-2 गोल से आगे थी। दूसरे हाफ में वाराणसी मंडल की टीम ने अपनी रणनीति अपनाई और बाएं विंग से आक्रमण किया। मैच समाप्त होने की जब लंबी सीटी उस समय वाराणसी मंडल 12-3 गोल से आगे थी। सीनियर बालिका वर्ग में बस्ती को हराया सीनियर बालिका वर्ग में वाराणसी मंडल बस्ती मंडल को 11-3 गोल से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। वाराणसी मंडल की तरफ से दीपिका प्रजापति, तनु विश्वकर्मा और राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रीति यादव के बेहतरीन से वाराणसी मंडल की टीम ने शुरू से तेज खेल का प्रदर्शन किया। हॉफ टाइम तक वाराणसी मंडल 7-1 गोल से आगे थी। दूसरे हाफ में भी वाराणसी मंडल की बालिकाओं का दबदबा बना रहा। छोटे छोटे पास के सहारे वाराणसी मंडल की टीम ने खूब गोल किया। मैच समाप्त होने की जब लंबी सीटी बजी उस समय वाराणसी मंडल 11-3 से आगे थी।

