बरेली के स्टेशन रोड स्थित एक होटल के पास सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नशे में धुत एक विदेशी पर्यटक ने बीच सड़क पर जमकर ड्रामा शुरू कर दिया। पीठ पर बड़ा टैटू बनवाए और बिना टी-शर्ट के घूम रहा यह युवक हाथ में बीयर की बोतल लेकर सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों और राहगीरों के सामने अजीबोगरीब हरकतें कर रहा था। बीच सड़क पर इस तरह विदेशी को हंगामा करते देख मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। नशे में धुत एक विदेशी पर्यटक ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया, देखे तीन तस्वीरें… सैलून में घुसा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति
सड़क पर कुछ देर उत्पात मचाने के बाद युवक पास ही स्थित एक जेंट्स पार्लर में जा घुसा। विदेशी नागरिक के इस तरह पार्लर में घुसने से अंदर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सैलून के अंदर जाकर युवक से बातचीत की और काफी समझाने-बुझाने के बाद उसे शांत कराया। इलाके में घंटों बना रहा कौतूहल का माहौल
सरेराह विदेशी पर्यटक द्वारा किए गए इस हाईवोल्टेज ड्रामे का स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक अत्यधिक नशे की हालत में था और काफी देर तक अजीब हरकतें करता रहा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

