मुजफ्फरपुर- साहूपोखर महादेव का 51 किलो मुरब्बा से श्रृंगार:वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मुजफ्फरपुर- साहूपोखर महादेव का 51 किलो मुरब्बा से श्रृंगार:वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मुजफ्फरपुर के साहूपोखर स्थित शिव मंदिर में सावन की चौथी और अंतिम सोमवारी पर विशेष आयोजन हुआ। इस अवसर पर साहूपोखर महादेव का 51 किलो मुरब्बा से महाश्रृंगार किया गया। मुरब्बे से सजे बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महाश्रृंगार से पहले मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुए। मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित जितेंद्र तिवारी और पंडित चंदन झा के मार्गदर्शन में बाबा भोलेनाथ का षोडशोपचार पूजन संपन्न कराया गया। इसके बाद महादेव को पंचामृत (दूध, दही, घी, मधु और शक्कर) से स्नान कराया गया। पंडितों ने रुद्री पाठ के साथ जलाभिषेक और रुद्राभिषेक भी संपन्न किया। भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया विशेष पूजा-अर्चना और 51 किलो मुरब्बा से महाश्रृंगार के बाद महादेव की महाआरती की गई। इस दौरान भक्तों ने जयकारे लगाए। पूजा के समापन पर शिवभक्तों और आम लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसके लिए श्रद्धालु कतारों में खड़े दिखाई दिए। साहूपोखर महादेव का यह अनोखा मुरब्बा श्रृंगार पूरे शहर में चर्चा का विषय बना रहा और भक्तों ने श्रद्धापूर्वक सावन के अंतिम सोमवार को बाबा का आशीर्वाद लिया।
धार्मिक अनुष्ठान में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय भक्तों और सामाजिक संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूजा के मुख्य यजमान के रूप में भानू साहू और श्वेता साहू शामिल हुए। उनके साथ ही सनातन सेवार्थ के संरक्षक प्रभात मालाकार, मनीष कुमार सोनी, विक्की साहू, जयंत साहू, संगीता साहू, और भारतीय सेवा दल के विक्रम सर्राफ, विनीता देवी, कोमल साहू तथा नंदन कुमार सहित दर्जनों गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे। मुजफ्फरपुर के साहूपोखर स्थित शिव मंदिर में सावन की चौथी और अंतिम सोमवारी पर विशेष आयोजन हुआ। इस अवसर पर साहूपोखर महादेव का 51 किलो मुरब्बा से महाश्रृंगार किया गया। मुरब्बे से सजे बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महाश्रृंगार से पहले मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुए। मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित जितेंद्र तिवारी और पंडित चंदन झा के मार्गदर्शन में बाबा भोलेनाथ का षोडशोपचार पूजन संपन्न कराया गया। इसके बाद महादेव को पंचामृत (दूध, दही, घी, मधु और शक्कर) से स्नान कराया गया। पंडितों ने रुद्री पाठ के साथ जलाभिषेक और रुद्राभिषेक भी संपन्न किया। भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया विशेष पूजा-अर्चना और 51 किलो मुरब्बा से महाश्रृंगार के बाद महादेव की महाआरती की गई। इस दौरान भक्तों ने जयकारे लगाए। पूजा के समापन पर शिवभक्तों और आम लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसके लिए श्रद्धालु कतारों में खड़े दिखाई दिए। साहूपोखर महादेव का यह अनोखा मुरब्बा श्रृंगार पूरे शहर में चर्चा का विषय बना रहा और भक्तों ने श्रद्धापूर्वक सावन के अंतिम सोमवार को बाबा का आशीर्वाद लिया।
धार्मिक अनुष्ठान में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय भक्तों और सामाजिक संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूजा के मुख्य यजमान के रूप में भानू साहू और श्वेता साहू शामिल हुए। उनके साथ ही सनातन सेवार्थ के संरक्षक प्रभात मालाकार, मनीष कुमार सोनी, विक्की साहू, जयंत साहू, संगीता साहू, और भारतीय सेवा दल के विक्रम सर्राफ, विनीता देवी, कोमल साहू तथा नंदन कुमार सहित दर्जनों गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *