महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; बेटा चाहता था- पैरेंट्स साथ में रहें

महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; बेटा चाहता था- पैरेंट्स साथ में रहें

महाराष्ट्र पहाड़ हादसे में पिता-बेटे और मां की मौत को लेकर नया खुलासा हुआ है। पहले सामने आया था कि बेटे ने आईफोन के लिए आत्महत्या की थी। लेकिन बेटे कुणाल की मौसी पल्लवी ने इससे इनकार किया। पल्लवी ने कहा कि यह घटना मोबाइल फोन से जुड़ी नहीं थी। लोगों को ऐसी अफवाहें नहीं फैलानी चाहिए। लोग कुछ नहीं जानते। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक परिवार ने बताया कि कुणाल चाहता था कि उसके पैरेंट्स साथ में रहें। हालांकि उनके बीच तलाक हुआ था या नहीं, यह जानकारी सामने नहीं आई। उधर DCP पंकज अतुलकर ने बताया कि परिवार में पिछले दो से तीन महीने से विवाद चल रहा था, जिसके कारण तनाव की स्थिति बनी हुई थी। हादसे से एक दिन पहले मां ने यूट्यूब पर रिश्तों को लेकर वीडियो पोस्ट किया था 21 अगस्त को बेटे के साथ जान गंवाने वाली मां संगीता चांदगुडे ने हादसे से एक दिन पहले अपने यूट्यूब चैनल पर रिश्तों और प्यार की अहमियत को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने कहा था- जो व्यक्ति प्यार को महत्व नहीं देता, उसके लिए कुछ भी करने का कोई मतलब नहीं है। संगीता के यूट्यूब पर 29,000 से अधिक फॉलोअर्स थे, ने अपने चैनल पर कई मोटिवेशनल वीडियो पोस्ट किए थे। उन्होंने अपने बेटे के साथ कई छोटे ब्लॉग भी पोस्ट किए थे। अब पूरे घटनाक्रम को 4 फोटोज में समझें… पहाड़ी के किनारे 4 घंटे तक खड़ा रहा था कुणाल घटना के चश्मदीद और गांव के पूर्व सरपंच संजय ने बताया- कुणाल सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पहाड़ की ऊंची चट्टान पर खड़ा रहा। बार-बार अपनी जगह बदल रहा था। पिता मना रहे थे, उसकी मां भी लगातार रोते हुए बेटे से नीचे आने की गुहार कर रही थी, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। उन्होंने बताया- मैंने भी उसे समझाते हुए कहा कि तुम पढ़े-लिखे हो, ऐसा कदम मत उठाओ, लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ। चार साल पहले कुणाल के छोटे भाई की भी मौत हो चुकी है। इस हादसे के बाद पूरा परिवार खत्म हो गया। कुणाल के पिता पहाड़ी के उस हिस्से तक पहुंचे जहां वह खड़ा था। उन्होंने बेटे को पीछे खींचने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से दोनों गहरी खाई में गिर गए। मां भी पहाड़ी से कूद गई ———————– ये खबर भी पढ़ें: दावा-सिया ने चेतन से 4 महीने पहले सीक्रेट मैरिज की:गवाह बनी दो सहेलियों से पूछताछ जारी, नवंबर में केतन से शादी होनी थी पुणे की वडगांव कोर्ट ने 3 जुलाई को सिया गोयल और चेतन चौधरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में सिया और चेतन को लेकर नई जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिया गोयल ने केतन से सगाई के बाद अपने प्रेमी चेतन चौधरी से गुपचुप शादी कर ली थी। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *