अमेरिका का ईरान की कमाई के 5 रास्तों पर बैन:इनमें सोना, टेक्नोलॉजी और शिपिंग शामिल, कहा- जो देश बिजनेस करेंगे, उन पर भी कार्रवाई

अमेरिका का ईरान की कमाई के 5 रास्तों पर बैन:इनमें सोना, टेक्नोलॉजी और शिपिंग शामिल, कहा- जो देश बिजनेस करेंगे, उन पर भी कार्रवाई

अमेरिका ने ईरान की अर्थव्यवस्था के 5 महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। जिनका इस्तेमाल ईरान दूसरे देशों में अपनी आर्थिक गतिविधियों के लिए करता है। इनमें डिजिटल एसेट्स (जैसे क्रिप्टोकरेंसी), टेक्नोलॉजी, सोना, एविएशन और शिपिंग के क्षेत्र शामिल हैं। अमेरिका इन क्षेत्रों के जरिए ईरान की कमाई और अंतरराष्ट्रीय कारोबार को रोकना चाहता है। यानी अगर कोई कंपनी या संस्था इन क्षेत्रों में ईरान के साथ ऐसा कारोबार करती है जिससे उसे पैसा या आर्थिक फायदा मिलता है।तो अमेरिका उस कंपनी पर भी प्रतिबंध लगा सकता है या उसे अमेरिकी डॉलर की वित्तीय व्यवस्था से बाहर कर सकता है। अमेरिका ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि किन देशों पर सेकेंडरी प्रतिबंध लगाए जाएंगे। हालांकि, चीन, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ईरान के प्रमुख व्यापारिक साझेदार हैं। अमेरिका बोला- अब ईरान के पास सिर्फ दो रास्ते बचे अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने ‘ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट’ शुरू किया है। यह ईरान और उसके पड़ोसी देशों के खिलाफ एक अभियान है। हमारा मकसद उस हर आर्थिक सहारे को खत्म करना है जो इस शासन को बनाए रखता है। ईरान के सामने अब सिर्फ दो रास्ते हैं। पहला- पूरी तरह से दुनिया से अलग-थलग पड़ना और गुजारे लायक अर्थव्यवस्था। दूसरा- फिर से सामान्य स्थिति की ओर बढ़ना और वैश्विक अर्थव्यवस्था में फिर से शामिल होने का मौका पाना। ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने उन सभी केंद्रों, मदद करने वालों और नेटवर्क की पहचान कर ली है जिनका इस्तेमाल ईरान ने तेल की तस्करी और प्रतिबंधों से बचने के लिए किया है। आज से, ट्रेजरी और दूसरी एजेंसियों की कार्रवाई से आय के वे सभी संभावित स्रोत बंद हो जाएंगे जिनसे इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) और ईरान की बुरी सरकार को फंड मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *